
Honor X9c Review: मिड रेंज बजट में स्टाइलिश फोन, प्रोसेसर है कमजोर
AajTak
Honor X9c Review: मिड रेंज बजट में Honor X9b एक अच्छा फोन था, जो अपनी बिल्ड क्वालिटी की वजह से दूसरों से अलग था. इसी लेगेसी को आगे बढ़ाते हुए कंपनी ने Honor X9c को भारत में लॉन्च किया. हालांकि, इस बार कंपनी ने इसकी मजबूती को लेकर कोई दावा नहीं किया है. आइए जानते हैं डेली लाइफ में ये फोन कैसा है.
Honor ने भारतीय बाजार में एक ऐसा स्मार्टफोन लॉन्च किया, जो ज्यादातर लोगों की जरूरत होती है. हम बात कर रहे हैं एक ड्यूरेबल फोन की, जो रोजमर्रा के काम के साथ कुछ झटकों को भी झेल सके. Honor X9b ऐसा ही एक फोन था, जिसकी लेगेसी को आगे बढ़ाने के लिए कंपनी ने Honor X9c को लॉन्च किया.
हालांकि, पिछली बार की तरह कंपनी ने इस फोन को लेकर कोई शोर-शराबा नहीं किया. ये स्मार्टफोन मार्केट में चुपके से इंट्रोड्यूस हुआ और अब तक साइलेंट ही बना हुआ है. हम पिछले कुछ वक्त से Honor X9c को इस्तेमाल कर रहा है. आइए जानते हैं क्या आपको इस फोन को खरीदना चाहिए.
मिड रेंज बजट में आने वाले किसी भी दूसरे फोन की तरह इसका डिजाइन भी सधा हुआ है. यानी ना तो ज्यादा प्रीमियम ना ही बजट रेंज वाला लुक. फोन एक सर्कुलर रियर कैमरा मॉड्यूल के साथ आता है.
इसमें आपको कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगा और फ्रंट में पिल शेप्ड कटआउट के साथ फ्रंट कैमरा. कुल मिलाकर फोन का डिजाइन डिसेंट है और ये हैंडली लगता है. आप इसे आसानी से एक हाथ से भी इस्तेमाल कर सकते हैं. डिजाइन के मामले में इस फोन को हम पूरे नंबर देंगे.
यह भी पढ़ें: Honor X7c 5G भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा और 5200mAh बैटरी, इतने रुपये है कीमत
Honor X9c में 6.78-inch का AMOLED डिस्प्ले मिलता है. स्क्रीन कर्व्ड स्क्रीन के साथ आता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 4000 Nits की है. फ्रंट में आपको पिल शेप्ड कैमरा कटआउट मिलता है. रियल लाइफ एक्सपीरियंस की बात करें, तो स्क्रीन अच्छी खासी ब्राइट है. इस पर कलर्स भी वाइब्रेंट नजर आते हैं. डिस्प्ले से हमें कोई शिकायत नहीं है.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











