
Holika Dahan Wishes: खुशियों से भरी हो आपकी झोली, मुबारक हो आपको छोटी होली
AajTak
Choti Holi Wishes: मान्यता है कि होलिका दहन के दिन होलिका की आग में सभी बुराइयां जलकर राख हो जाती हैं और अच्छाई की जीत होती है. इस साल होलिका दहन आज (मंगलवार), 7 मार्च की रात को है. होलिका दहन के पावन अवसर पर आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को शुभकामना संदेश भेज सकते हैं.
Holika Dahan 2023 Wishes: आज (मंगलवार), 07 मार्च को होलिका दहन है. होलिका दहन का दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है. हिंदू धर्म की मान्यताओं के मुताबिक, शाम के समय होलिका दहन की पूजा की जाती है और सभी अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और करीबियों को छोटी होली की शुभकामनाएं देते हैं. इस मौके पर अपनों को खास मैसेज भेजकर आप भी शुभकामना संदेश भेज सकते हैं.
> होलिका की आग मन की सारी बुराईयों को जलाएं, आपको होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं.
> होली से एक दिल पहले सारे दुःख-दर्द जला दो, नई खुशी और नई उमंग के साथ रंगों का पर्व मना लो. Happy Holika Dahan 2023
> जिस तरह होलिका जलकर हो गई थी राख उसी तरह आपके जीवन के मिट जाए सारे कष्ट और पाप. होलिका दहन की शुभकामनाएं!

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










