
Holidays List December: दिसंबर में क्रिसमस समेत ये बड़े त्योहार, आखिरी महीने मेंं इतने दिन बैंक रहेंगे बंद
AajTak
Bank Holiday In December 2022: आरबीआई ने दिसंबर महीने के लिए बैंक हॉलिडे लिस्ट जारी कर दी है. साल के आखिरी महीने में दूसरे और चौथे शनिवार के साथ ही रविवार के अवकाश को मिलाकर कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे.
साल 2022 का आखिरी महीना यानी दिसंबर शुरू होने वाला है. क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन वाले इस महीने में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो ये खबर आपके लिए है. दरअसल, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने December Bank Holiday लिस्ट जारी कर दी है और इसके मुताबिक, अगले महीने कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे.
आखिरी महीने में ये त्योहार दिसंबर के महीने में नए साल (New Year) के जश्न, क्रिसमस (Christmas 2022) के अलावा और भी कई मौकों पर बैंकों में काम-काज नहीं होगा. अगर आप घर से बाहर निकलें तो फिर आरबीआई की ओर से जारी बैंकों में छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही घर से निकलें. दिसंबर में जिन 13 दिनों पर बैंक हॉलिडे रहेगा, उनमें दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा रविवार का साप्ताहिक अवकाश भी शामिल है.
इन तारीखों पर बैंकों में अवकाश आरबीआई (RBI) के दिसंबर बैंक हॉलिडे कैलेंडर को देखें तो अलग-अलग राज्यों और शहरों में 3, 12, 19, 24, 26, 29, 30, 31 तारीख को बैंकों में छुट्टी घोषित की गई है. इसके अलावा 4, 10, 11, 24, 25, दिसंबर को दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा रविवार का साप्ताहिक अवकाश है. इस बार क्रिसमस यानी 25 दिसंबर भी रविवार के दिन ही है.
राज्यों में अलग-अलग छुट्टियां बैंकिंग अवकाश (Bank Holiday) विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में होने वाले अन्य आयोजनों पर भी निर्भर करते हैं. यानी ये राज्यों और शहरों में अलग-अलग होते हैं. हालांकि, बैंकों की ब्रांच बंद रहने के बावजूद आप घर बैठे ही बैंकिंग से जुड़े काम ऑनलाइन (Online Banking) कर सकते हैं. ये सुविधा हमेशा की 24 घंटे चालू रहेगी.
बैंकों में छुट्टियों की पूरी लिस्ट

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











