
Holi Celebration: विदेशी मेहमानों संग थिरके राजनाथ, तेजप्रताप ने बजाई बांसुरी, नेताओं ने ऐसे मनाई होली
AajTak
Holi Celebration: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने होली के मौके पर घर पर समारोह का आयोजन किया. इस दौरान अमेरिकी की मंत्री जीना रैमंडो ने जमकर डांस किया. वहीं लालू के बेटे तेज प्रताप यादव ने पटना में लठमार होली. इस दौरान वह कृष्ण रूप में बांसुरी बजाते हुए दिखे.
Holi Celebration: देशभर में आज जमकर होली मनाई जा रही है. हर कोई होली के रंग में रंगा दिखाई दे रहा है तो ऐसे में भला हमारे राजनेता कैसे पीछे रहे सकते थे. उन्होंने जमकर उत्सव मनाया. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने घर पर होली समारोह का आयोजन किया. इस समारोह में उन्होंने भारत दौरे पर आईं अमेरिकी वाणिज्य मंत्री जीना रैमंडो को भी आमंत्रित किया था. इस दौरान जीना ने राजनाथ सिंह का हाथ पकड़कर उनके साथ जमकर डांस किया. इस समारोह में विदेश मंत्री एस. जयशंकर, मंत्री किरेन रिजिजू और पीयूष गोयल भी शामिल थे. उनके डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
सीएम योगी ने खेला गुलाल, की पुष्पवर्षा
बिहार के पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने पटना में लठमार होली खेली. इस दौरान वह कृष्ण के रूप में दिखाई दिए. इतना ही नहीं उन्होंने अपने रंग खेलने के बाद उन्होंने अपने प्रशंसकों के बीच बांसुरी भी बजाई. उन्होंने दिल्ली में मौजूद अपने पिता लालू प्रसाद यादव से वीडियो कॉल पर बात की. वहीं लालू ने भी देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं.
कृष्ण के रूप में दिखे तेज प्रताप

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.











