
Holi 2026: 'शोले' से 'पद्मावत' तक, जब होली सीन्स ने इन फिल्मों में फूंकी जान, हुईं हिट
ABP News
Holi 2026: बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में हैं, जिनमें होली का सीन सिर्फ रंगों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि कहानी का टर्निंग प्वाइंट बन गया. आज हम आपको फिल्मों के कुछ उन्हीं सीन्स से रूबरू कराने जा रहे हैं.
होली का त्योहार देशभर में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. चारों तरफ त्योहार का उत्साह साफ नजर आ रहा है. रंगों के इस पर्व का जोश आम लोगों के साथ-साथ हिंदी फिल्मों में भी हमेशा खास अंदाज में दिखाया गया है. कई फिल्मों के होली सीन इतने यादगार हैं कि उनके बिना कहानी अधूरी सी लगती है. आज हम आपको ऐसे ही मशहूर होली सीन्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आज भी दर्शकों के दिलों में बसे हुए हैं.
शोले बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्म शोले का होली सीन कोई कैसे भूल सकता है, जब अचानक पूरे गांव में होली का जश्न मातम में बदल जाता है. मूवी में हेमा मालिनी, जया बच्चन, अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, संजीव कुमार जैसे कलाकार लीड रोल में थे. शोले में होली स्पेशल के तौर पर होली के दिन दिल खिल जाते हैं गाना दिखाया गया था.
गोलियों की रासलीला राम-लीला फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' में होली पर फिल्माया गया सीन काफी जबरदस्त और यादगार है. खास तौर पर गाना लहू मुंह लग गया आज भी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय है. इस गाने में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक-दूसरे को गुलाल लगाते नजर आते हैं और उनके बीच की केमिस्ट्री साफ झलकती है.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












