
Holi 2022: इन्हें भूलकर भी नहीं देखनी चाहिए जलती हुई होलिका की अग्नि, जानें कारण और उपाय
AajTak
Holi 2022 Date: होली के त्योहार का हिंदू धर्म में खास महत्व है. होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है, इसे छोटी होली से नाम से भी जाना जाता है. होलिका दहन के लिए कुछ बातों का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है. आइए जानते हैं होलिका दहन से जुड़ी कुछ जरूरी बातें.
Holi 2022 Date: होली का त्योहार आने में कुछ ही दिन बाकी हैं. होली का पर्व फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. इस दिन होलिका दहन किया जाता है. वहीं, इसके अगले दिन चैत्र मास की प्रतिपदा तिथि को रंग वाली होली खेली जाती है. इस साल होलिका दहन 17 मार्च 2022 को किया जाएगा. जबकि रंग वाली होली 18 मार्च 2022 को खेली जाएगी. होली से पहले होलिका जलाई जाती है. ऐसे में होलिका दहन की पूजा करते समय कुछ बातों का ख्याल रखना काफी जरूरी होता है. तो आइए जानते हैं होलिका दहन की पूजा का मुहूर्त और इस दौरान किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए.
होलिका दहन पूजन शुभ मुहूर्त (Holika Dahan 2022 Pujan Shubh Muhurat)
होलिका दहन 17 मार्च 2022 को होलिका दहन का मुहूर्त- शाम 9 बजकर 6 मिनट से 10 बजकर 16 मिनट तक होलिका दहन पूजन का समय- 01 घण्टा 10 मिनट्स
भद्रा पूंछ - रात 09 बजकर 06 मिनट से 10 बजकर 16 मिनट तक भद्रा मुख - 10 बजकर 16 मिनट से 12 बजकर 13 मार्च 18 तक
इन लोगों को नहीं देखनी चाहिए जलती हुई होलिका
पंडित शैलेंद्र पांडे ने बताया, नवविवाहित स्त्रियों को होलिका की जलती हुई अग्नि को नहीं देखना चाहिए. इसके पीछे कारण है कि होलिका की अग्नि को लेकर माना जाता है कि आप पुराने साल को जला रहे हैं. यानी पुराने साल के शरीर को जला रहे हैं. होलिका की अग्नि को जलते हुए शरीर का प्रतीक माना जाता है. इसीलिए जिन महिलाओं की इस दौरान शादी हुई हो या नवविवाहित कन्याओं और स्त्रियों को होलिका की जलती हुई अग्नि को देखने से बचना चाहिए.

Kia Carens Clavis EV का अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. अब इस कार को आप 6-सीटर कॉन्फिग्रेशन में भी खरीद सकते हैं. साथ ही 7-सीटर वर्जन भी मिलेगा. कंपनी ने कार के दो नए वेरिएंट्स GT-Line और X-Line को लॉन्च किया है. कार दो बैटरी ऑप्शन में आती है और इसे सिर्फ 39 मिनट में 80 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं









