
Hindu new year: कल से शुरू हो रहा है हिंदू नववर्ष, भारत समेत दुनियाभर के लिए कैसा रहेगा आने वाला समय; जानें
Zee News
हिंदू नव संवत्सर का नाम आनंद है और चूंकि हिंदू नव वर्ष मंगलवार से शुरू हो रहा है, इसलिए नए साल का राजा और मंत्री दोनों मंगल होगा. नए संवत्सर का भारत पर कैसा असर होगा, इस बारे में ज्योतिष के एक्सपर्ट क्या कह रहे हैं, यहां जानें.
नई दिल्ली: वैसे तो हिंदू पंचांग (Panchang) के पहले महीने चैत्र की शुरुआत होली के दिन से ही हो चुकी है. लेकिन हिंदू नववर्ष और नव संवत्सर (Hindi new year and nav samvatsar) की शुरुआत हर साल चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है जो इस साल 13 अप्रैल मंगलवार को है. उत्थान ज्योतिष संस्थान के निदेशक और ज्योतिर्विद पंडित दिवाकर त्रिपाठी की मानें तो प्रमादी नाम के संवत्सर 2077 का समापन चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को यानी 12 अप्रैल 2021 सोमवार को हो रहा है. इसके बाद "आनंद" नाम के नव संवत्सर 2078 की शुरुआत मंगलवार 13 अप्रैल 2021 मंगलवार से होगी. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ब्रह्मा जी (Lord Brahma) ने चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को ही सृष्टि की रचना की थी (Created the world). इसी को आधार मानकर इसी दिन से नए साल और नए संवत्सर की शुरुआत मानी जाती है. चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को जो दिन या वार होता वही उस नए संवत्सर का राजा होता है और सूर्य जिस दिन मेष राशि में प्रवेश करते हैं वह दिन नए संवत्सर का मंत्री होता है. आनंद नाम के इस नव संवत्सर 2078 (Nav samvatsar 2078 is anand) में राजा और मंत्री दोनों का पद मंगल (Mangal) के पास है क्योंकि नए साल का पहला दिन मंगलवार है.
Wallet Vastu Tips For Money: पर्स खासतौर पर रुपया-पैसा करने के लिए होता है, लेकिन कई लोग इसमें अनावश्यक चीजें रखने लगते हैं. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पर्स में कुछ चीजें रखने से जहां आर्थिक स्थिति अच्छी होती है, वहीं, इसमें रखी कुछ चीजें आर्थिक संकट पैदा करती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं पर्स से जुड़े कुछ विशेष वास्तु नियम.

AC Maintenance Tips: मार्च लगते ही हल्की-हल्की गर्मी शुरू हो जाती है. ऐसे में जिन घरों में एयर कंडीशनर लगा है, वहां जल्द ही AC चालू होने लगता है. लेकिन कई लोग AC चलाने से पहले एक बड़ी गलती कर देते हैं. वो महीनों बंद पड़े AC को सीधे ऑन कर देते हैं. इससे मशीन पर दबाव पड़ता है और बिजली का बिल भी बढ़ सकता है. इसलिए बेहतर है कि गर्मी शुरू होने से पहले AC की ठीक से जांच कर ली जाए.

AI Summit India 2026: दिल्ली का भारत मंडपम इन दिनों किसी साइंस-फिक्शन फिल्म के सेट जैसा नजर आ रहा है. यहां चल रहें India AI Impact Summit 2026 में आपको ऐसी नई-नई टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी, जिसको देख आप दंग रह जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल इस एक्सपो का दौरा किया. समिट के पहले ही दिन माहौल में उत्साह, ऊर्जा और टेक्नोलॉजी के प्रति लोगों की उम्मीद साफ दिखी.

TRAI New Rules 2026: स्पैम कॉल्स रोकने के लिए TRAI अब AI का सहारा लेकर नंबरों को सीधे ब्लॉक करने की तैयारी कर रही हैं. हालांकि, जियो, एयरटेल और Vi ने इसका विरोध किया है. कंपनियों का कहना है कि बिना इंसान के जांच या शिकायत के सिर्फ मशीन के भरोसे नंबर ब्लॉक करना गलत है, इससे जरूरी कॉल्स भी रुक सकते हैं और कानूनी विवाद बढ़ सकता है.

AI Impact Summit 2026 LIVE Updates: आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत होने वाली है. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े लोग भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे इस समिट को संबोधित करेंगे.

AI Impact Summit 2026: आज भारत टेक्नोलॉजी और ग्लोबल कूटनीति को जोड़ने वाला एक बेहद बड़े आयोजन की शुरुआत करने जा रहा है. नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होने वाला यह India AI Impact Summit 2026 पांच दिन तक चलेगा. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी.







