
Himani Narwal Murder: दोस्ती या रिलेशन? क्या है पैसों का मामला, सचिन से झगड़े का कारण क्या? हिमानी का मोबाइल खोलेगा कत्ल का राज
AajTak
हिमानी नरवाल मर्डर केस से जुड़े इन तीन सबसे अहम किरदारों में एक है हिमानी का भाई, दूसरी उसकी मां और तीसरे इस केस की जांच करने वाले टीम के बॉस यानि हरियाणा पुलिस के एडीजी (ADG) कृष्ण कुमार राव. हिमानी के भाई के हिसाब से उसके परिवार में ये कोई पहला कत्ल नहीं है.
Himani Narwal Murder Case: रोहतक में कांग्रेस नेत्री हिमानी नरवाल की हत्या के मामले में नए नए खुलासे हो रहे हैं. दरअसल, हिमानी के परिवार में ये कत्ल का कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले उसके परिवार में मर्डर हो चुका है. लेकिन आरोपियों को कभी सजा नहीं मिल पाई. अब हिमानी मर्डर केस की जांच में तीन ऐसे किरदार हैं, जो इस पूरे मामले का खुलासा करने में अहम भूमिका निभाएंगे. साथ ही इस केस की गुत्थी को सुलझाने में हिमानी का मोबाइल भी एक अहम सबूत हो सकता है.
हिमानी नरवाल मर्डर केस से जुड़े इन तीन सबसे अहम किरदारों में एक है हिमानी का भाई, दूसरी उसकी मां और तीसरे इस केस की जांच करने वाले टीम के बॉस यानि हरियाणा पुलिस के एडीजी (ADG) कृष्ण कुमार राव. हिमानी के भाई के हिसाब से उसके परिवार में ये कोई पहला कत्ल नहीं है. इससे पहले उसके भाई का भी कत्ल हो चुका है. हिमानी के बड़े भाई का कत्ल साल 2012 में उसी रोहतक में हुआ था. तब हिमानी का पूरा परिवार वहीं रहता था. पुलिस के मुताबिक, हिमानी के बड़े भाई कत्ल मोबाइल के झगड़े में हुआ था. हालााकि उसके कातिल को कभी सजा नहीं मिली.
कहानी यहीं खत्म नहीं होती. बड़े बेटे के कत्ल के बाद हिमानी के पिता ने भी खुदकुशी कर ली थी. पुलिस जांच के मुताबिक, खुदकुशी की वजह डिप्रेशन थी. हिमानी के पिता बीएसएफ (BSF) में थे. इसीलिए अब हिमानी के कत्ल के बाद उसका भाई इंसाफ की मांग कर रहा है. उसका कहना है कि उसके भाई और पापा दोनों की मौत हो गई. इस मामले में पॉलिटिकल पार्टी की साजिश हो सकती है. पुलिस कर रही है कि झगड़ा हुआ था. बस यही मोटिव था.
पहले बेटा और फिर पति की मौत के बाद हिमानी की मां सविता हिमानी और उसके भाई जतिन को लेकर रोहतक से दिल्ली आ गई. ये परिवार दिल्ली में ही रहता था. लेकिन हिमानी की पढ़ाई रोहतक के कॉलेज में हो रही थी. हिमानी रोहतक के वैश्य कॉलेज से लॉ की पढ़ाई कर रही थी. उसका सपना वकील बनने का था. इसी पढ़ाई के दौरान कुछ साल पहले उसकी दिलचस्पी राजनीति में हुई. इसी के बाद उसने रोहतक में कांग्रेस ज्वॉइन कर ली. सोशल मीडिया पर एक्टिव हिमानी बहुत कम वक्त में रोहतक कांग्रेस का एक बड़ा चेहरा बन चुकी थी.
हिमानी नरवाल सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सुर्खियों में तब आई थी, जब 2023 में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान वो राहुल गांधी के साथ जुड़ी. इस दौरान इस यात्रा की तस्वीरें खुद राहुल गांधी ने भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं. हिमानी की बाकी नेताओं के साथ भी बहुत सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर मौजूद हैं. हिमानी की मां को लगता है कि बेहद कम वक्त में बड़े नेताओं तक पहुंच के चलते बहुत सारे नेता हिमानी से जलने लगे थे. यही वजह है कि हिमानी की मां ने भी हिमानी के कत्ल को लेकर नेताओं की तरफ उंगलियां उठाई थीं.
लेकिन तीसरी तरफ रोहतक पुलिस है. जो ना सिर्फ 36 घंटे के अंदर हिमानी मर्डर केस को सुलझाने का दावा कर रही है, बल्कि आरोपी कातिल सचिन को कैमरे के सामने पेश भी कर दिया है. पुलिस ने ये भी बता दिया कि उसने कब, कैसे, कहां हिमानी का कत्ल किया था. लेकिन कत्ल की वजह साफ साफ बताने की बजाय फिलहाल पुलिस गोलमोल जवाब दे रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










