
Himachal Pradesh: जौहरी से कॉल पर मांगी एक करोड़ रुपये की रंगदारी, जांच में जुटी दो राज्यों की पुलिस
AajTak
ASP संजीव भाटिया के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति ने व्यवसायी को एक करोड़ की रंगदारी मांगने के लिए कॉल किया और रकम न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे डाली. इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस कार्रवाई कर रही है.
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक ज्वेलर से रंगदारी मांगने की वारदात से सनसनी फैल गई. यह मामला सामने आते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है. ज्वेलर के पास एक करोड़ रुपये की रंगदारी के लिए कॉल आया है और रकम न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है.
ऊना के अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) संजीव भाटिया ने पीटीआई को बताया कि रविवार को कारोबारी से रंगदारी के पैसे मांगे गए, जिसके बाद पीड़ित ज्वेलर ने पंजाब के नंगल में शिकायत दर्ज कराई.
दरअसल, हिमाचल प्रदेश के ऊना निवासी कारोबारी का ऊना में एक शोरूम है और जबकि दूसरा 20 किलोमीटर दूर नंगल में है.
ASP संजीव भाटिया के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति ने व्यवसायी को कॉल किया और रकम न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देते हुए एक करोड़ रुपये की मांग की. एएसपी ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है और पुलिस मामले से जुड़े लिंक की जांच कर रही है.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पंजाब की नंगल थाना पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है. अभी तक आरोपी का कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










