
Heat Wave Alert: सावधान! ओडिशा में 40 डिग्री के पार तापमान, अगले 5 दिन तपिश और गर्मी से नहीं मिलेगी राहत
AajTak
मौसम विभाग ने ओडिशा में अगले पांच दिन गर्मी के सितम से राहत नहीं मिलने की संभावना व्यक्त की है. आईएमडी के मुताबिक, सुंदरगढ़, संबलपुर, अंगुल, बौध, सोनपुर, बरगढ़, बोलांगीर और कालाहांडी सहित आंतरिक ओडिशा में कुछ स्थानों पर तापमान 42 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक रहने की उम्मीद है.
देशभर में गर्मी के सितम के बीच ओडिशा भी बुरी तरह तप रहा है. जहां बीते 4 दिनों से गर्म हवाएं और बढ़ते तापमान का कहर जारी है वहीं, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी फिलहाल गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने की आशंका जताई है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिनों तक ओडिशा में भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलेगी.
22 स्थानों पर तापमान 40 के पार तापमान
ओडिशी में कल यानी 17 मई, बुधवार को राज्य में 22 स्थानों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया. सोनपुर और अंगुल जिले सबसे ज्यादा गर्म रहे, जहां अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, बौध में 44 डिग्री सेल्सियस, टिटलागढ़ में 43.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि संबलपुर और झारसुगुड़ा में 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भुवनेश्वर और कटक में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
अगले 5 दिन तक नहीं मिलेगी राहत
गर्मी के सितम के बीच मौसम विभाग ने कहा कि अगले पांच दिनों तक राज्य के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. आईएमडी के मुताबिक, सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, संबलपुर, अंगुल, बौध, सोनपुर, बरगढ़, बोलांगीर और कालाहांडी सहित आंतरिक ओडिशा में कुछ स्थानों पर तापमान 42 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक रहने की संभावना है.
मौसम विभाग ने किया अलर्ट

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










