
Haunted Railway Station: वो रेलवे स्टेशन जहां 42 सालों तक नहीं रुकी एक भी ट्रेन!
AajTak
कई जगहों को भूतिया करार कर दिया जाता है. उसी तरह भारत का एक रेलवे स्टेशन है बेगुनकोदर. पश्चिम बंगाल के इस रेलवे स्टेशन की कहानी कुछ ऐसी है कि यहां हुई घटनाओं के चलते रेलवे स्टाफ ने यहां काम करने से इनकार कर दिया था, जिसके चलते यहां 42 सालों तक कोई ट्रेन नहीं रुकी.
कहते हैं भूत-प्रेत कुछ नहीं होता लेकिन दुनियाभर में कई ऐसा अनसुलझे रहस्य हैं जो कुछ और ही इशारा करते हैं. ऐसा ही एक रहस्य भारत के एक खास रेलवे स्टेशन का है जिसके बारे में भूत-प्रेत को लेकर इतना कुछ कहा गया कि आज के समय में ये पूरी तरह बंजर है. ये रेलवे स्टेशन पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में है. लोग इस जगह से इस कदर डरते हैं कि कोई रेलवे कर्मचारी यहां काम तक नहीं करना चाहता. बेगुनकोदर नाम के इस स्टेशन से जब आज गाड़ियां गुजरती हैं तो उसमें बैठे लोग घबराए रहते हैं.
स्टेशन मास्टर को दिखने लगी थी 'चुड़ैल'
1960 में इस स्टेशन पर खूब चहल-पहल हुआ करती थी. ट्रेनें आती थीं और लोग यहां से सफर करते या यहां पहुंचते थे लेकिन ये ज्यादा दिन तक नहीं चल सका. अचानक साल 1967 में यहां के स्टेशन मास्टर ने यहां के रेलवे ट्रैक पर किसी 'चुड़ैल' के दिखने के बात कही. लोगों ने उसकी बात को मजाक में उड़ा दिया.
जब मिली स्टेशन मास्टर के पूरे परिवार की लाश
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामला तब गंभीर हो गया जब आस पास के कई और लोगों ने भी बिल्कुल ऐसा ही दावा किया. हालांकि स्टेशन पर काम उसी तरह चलता रहा लेकिन एक रोज स्टेशन मास्टर और उसके पूरे परिवार की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. लोगों ने दावा किया इसके पीछे उसी चुड़ैल का हाथ है.
स्टेशन पर काम तैयार नहीं हुआ एक भी स्टाफ

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









