
Haryana News: लकड़ी काटने वाली आरी से रेत दिया पत्नी का गला, फिर की आत्महत्या की कोशिश
AajTak
हरियाणा के महेंद्रगढ़ के गांव करिया में आर्थिक तंगी और पारिवारिक कलह के कारण एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी. पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी किराए के मकान में रहते थे. पत्नी की हत्या के बाद आरोपी ने सुसाइड करने का प्रयास किया. पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
हरियाणा के महेंद्रगढ़ के अटेली थाना क्षेत्र के गांव कारिया में एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी का गला रेतकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने अपने गले पर भी आरी चला दी. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. वहीं घायल को पीजीआई रोहतक में एडमिट कराया है.
जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी के जैनाबाद डहीना निवासी केवल राम अपनी पत्नी मोना के साथ कारिया बस स्टैंड के पास किराए पर रह रहा था. वह यहां लकड़ी का काम करता था. गुरुवार को किसी बात को लेकर केवल राम का उसकी पत्नी के साथ विवाद हो गया. इस दौरान उसने लकड़ी काटने वाली आरी से पत्नी मोना का गला काट दिया, इससे उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई.
पत्नी की हत्या के बाद सुसाइड की कोशिश
पत्नी की हत्या के बाद आरोपी ने अपने गले पर भी आरी चला दी. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. आसपास के लोगों ने देखा तो सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी घायल हालत में अटेली अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे रोहतक रेफर कर दिया गया. पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
घटना को लेकर डीएसपी ने बताया?
डीएसपी महेंद्र सिंह ने बताया कि मोना नाम की महिला के पति ने मोना पर तेजधार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी ने खुद को भी घायल कर लिया. मृतक मोना का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है. उसके पति को हायर सेंटर रोहतक रेफर किया गया है. वहां पर आईओ उसके बयान दर्ज करने के लिए गए हैं. पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है. - (रिपोर्टः नवीन यादव)

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










