
Haryana: हत्या के आरोपी ने थाने के लॉकअप में लगाई फांसी, पुलिस पर लगे लापरवाही का आरोप
AajTak
हरियाणा के रेवाड़ी में हत्या के आरोपी विनोद ने पुलिस लॉकअप में कंबल से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह राकेश हत्याकांड में गिरफ्तार था और रिमांड पर थाने में बंद था. घटना के समय दूसरा आरोपी शन्नी पास में सो रहा था. परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की है. पोस्टमार्टम मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगा.
हरियाणा के रेवाड़ी जिले में पुलिस हिरासत के दौरान हुई एक सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है. हत्या के आरोप में गिरफ्तार सुलतानपुर निवासी विनोद ने मॉडल टाउन थाने के लॉकअप में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. उसके साथ बंद दूसरा आरोपी शन्नी यादव पास में ही सोता रहा. इस घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.
कंबल से लगाई फांसी
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात आरोपी विनोद और शन्नी लॉकअप में सो रहे थे. इसी दौरान विनोद ने जिस कंबल पर सोया था, उसकी झिरक को उधेड़ लिया और मौका पाकर उसे लॉकअप के अंदर लगे लोहे की जाल में डालकर फांसी लगा ली. बताया जा रहा है कि विनोद ने चद्दर ओढ़ रखी थी, जिससे शन्नी को भनक तक नहीं लगी और वह सोता रहा.
यह भी पढ़ें: रेवाड़ी जंक्शन पर मिली USA मेड पिस्टल, रेलवे ट्रैक पर पत्थरों के नीचे कारतूस भी मिला
कोर्ट से रिमांड पर आए थे दोनों आरोपी
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में राकेश हत्याकांड के मामले में गिरफ्तार विनोद और शन्नी को कोर्ट में पेश किया गया था. दोनों को पुलिस रिमांड पर लिया गया था और मॉडल टाउन थाने के लॉकअप में रखा गया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










