
Haryana: रोहतक में पेड़ के नीचे मिली लड़की की लाश, रेप के बाद हत्या की आशंका
AajTak
रोहतक में एक 20 साल की युवती की लाश मिलने से हड़कंप मच गया. रेप के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है. थाना प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि लड़की की लाश मिलने की सूचना पर वो एफएसएल की टीम के साथ मौके पर पहुंची और गहराई से जांच की. जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा.
हरियाणा के रोहतक में एक 20 साल की युवती की लाश मिलने से हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद लड़की की हत्या की गई. पुलिस युवती की शिनाख्त करने का प्रयास भी कर रही है.
पुलिस ने बताया कि आईएमटी फेस 3 के सुनसान इलाके में लगभग 20 वर्षीय युवती का शव मिला है. अभी तक युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा.
20 साल की लड़की का शव मिलने से मचा हड़कंप
पुलिस के अनुसार एक महिला ने पुरानी सब्जी मंडी थाने में शिकायत दी है कि उसकी 20 साल की बेटी रविवार सुबह सात बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गई. उसके परिजन भी आस-पास उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला. पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी.
पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की
इसके बाद पुलिस लड़की की तलाश में जुट गई. इस बीच आज सुबह एक युवती का शव आईएमटी फेस थ्री में सड़क किनारे पेड़ के नीचे पड़ा हुआ मिला. थाना प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि लड़की की लाश मिलने की सूचना पर वो एफएसएल की टीम के साथ मौके पर पहुंची और गहराई से जांच की. जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










