
Haryana: बंदूक की नोक पर चपरासी का 6 महीने तक यौन शोषण, SDM की घिनौनी करतूत का ऐसे हुआ खुलासा
AajTak
हरियाणा के एक सिविल सेवा अधिकारी कुलभूषण बंसल को एक दलित संविदा कर्मचारी के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इसके बाद उनको कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उनको एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया. पुलिस की एक टीम इस मामले की जांच कर रही है.
हरियाणा के एक सिविल सेवा अधिकारी कुलभूषण बंसल को एक दलित संविदा कर्मचारी के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इसके बाद उनको कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उनको एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया. पुलिस की एक टीम इस मामले की जांच कर रही है.
हिसार के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मोहन ने बताया कि हरियाणा के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग में तैनात एक दलित कर्मचारी ने सिविल सेवा अधिकारी कुलभूषण बंसल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. उसमें उन पर जातिवादी टिप्पणी और 6 महीने तक यौन शोषण करने का आरोप लगा है.
इस शिकायत के आधार पर कुलभूषण बंसल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 377 (अप्राकृतिक अपराध) और 506 (आपराधिक धमकी) और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. ये घटना छह महीने पहले हुई थी.
आरोपी कुलभूषण बंसल हांसी के उपमंडल मजिस्ट्रेट यानी एसडीएम के पद पर कार्यरत थे, जिनको इस शिकायत के बाद गुरुवार को निलंबित कर दिया गया. शिकायतकर्ता ने दावा किया कि एसडीएम ने उसे संविदा पर चपरासी के पद पर रखा था. वो उनके बुलावे पर उनके घर जाया करता था.
पीड़ित के मुताबिक, "वो मुझे अपने सरकारी आवास पर मालिश के लिए बुलाता था. वहां मेरे साथ गलत काम करने की कोशिश करता था. मेरे द्वारा इनकार किए जाने के बाद उसने बंदूक की नोक पर मेरा यौन शोषण किया. मुझे नौकरी से निकालने की धमकी देता था. यह सिलसिला छह महीने तक चला.''
इससे परेशान होकर पीड़ित ने आरोपी के इस कृत्य का वीडियो बना लिया. इसके बाद उसने फैसला कर लिया कि उसे भले अपनी जान देनी पड़ जाए, लेकिन वो उसके पास नहीं जाएगा. इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज कराया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










