
Harper's Bazaar Women of the Year Awards: नीरजा बिड़ला Philanthropist of the Year अवॉर्ड से हुईं सम्मानित
AajTak
इस इवेंट में Aditya Birla Education Trust की फाउंडर और चेयरपर्सन नीरजा बिड़ला को 'Philanthropist of the Year' अवॉर्ड दिया गया. नीरजा ने शिक्षा, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कई अहम कदम उठाए हैं. Mpower और आदित्य बिड़ला वर्ल्ड एकेडमी जैसे संस्थान उनके नेतृत्व में समाज में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं.
मुबई में शनिवार को Harper's Bazaar Women of the Year Awards का भव्य आयोजन हुआ. इस प्रतिष्ठित ग्लोबल इवेंट में फिल्म, टेलीविजन, कला, संस्कृति और साहित्य से जुड़ी प्रेरणादायक महिलाओं को उनकी नायाब उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया.
इस इवेंट में Aditya Birla Education Trust की फाउंडर और चेयरपर्सन नीरजा बिड़ला को 'Philanthropist of the Year' अवॉर्ड से नवाजा गया. नीरजा ने शिक्षा, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कई अहम कदम उठाए हैं. Mpower और आदित्य बिड़ला वर्ल्ड एकेडमी जैसे संस्थान उनके नेतृत्व में समाज में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं.
नीरजा बिड़ला इस इवेंट में मौजूद नहीं थीं, इसलिए उनकी जगह Aditya Birla Education Trust के ट्रस्टी आशीष सांघवी ने यह अवॉर्ड ग्रहण किया. इंडिया टुडे ग्रुप की एग्जिक्यूटिव एडिटर इन चीफ और वाइस चेयरपर्सन कली पुरी और 2022 की इंटरनेशनल बुकर प्राइज विजेता गीतांजलि श्री ने उन्हें यह अवॉर्ड दिया.
यह भी पढ़ें: 'महिलाएं अब अपनी शर्तों पर जीत रही हैं' Harper's Bazaar Women of the Year Awards में बोलीं इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन कली पुरी
ईशा अंबानी भी हुईं सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग श्रेणियों में अवॉर्ड में दिए गए. इस साल की सबसे बड़ी हस्तियों में शामिल ईशा अंबानी को 'Icon of the Year' का अवॉर्ड दिया गया. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की डायरेक्टर और AJIO लाइफ, AJIO लक्स और TIRA ब्यूटी की फाउंडर, ईशा अंबानी ने रिटेल और टेलीकॉम सेक्टर में क्रांति लाते हुए रिलायंस रिटेल को एशिया की टॉप-10 रिटेल कंपनियों में शामिल कर दिया है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








