
Haris Rauf, Ms Dhoni: PAK तेज गेंदबाज को धोनी ने भेजा गिफ्ट, शेयर किया ये इमोशनल पोस्ट
AajTak
पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो, लेकिन वे आज भी फैंस का दिल जीत रहे हैं. यह बात हम नहीं, बल्कि पाकिस्तान के तेज गेंदबाद हारिस रऊफ ने कही है...
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो, लेकिन वे आज भी फैंस का दिल जीत रहे हैं. यह बात हम नहीं, बल्कि पाकिस्तान के तेज गेंदबाद हारिस रऊफ ने कही है. दरअसल, धोनी ने अपनी साइन की हुई चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की जर्सी रऊफ को गिफ्ट में दी है. धोनी आईपीएल की सीएसके टीम के कप्तान हैं. The legend & capt cool @msdhoni has honored me with this beautiful gift his shirt. The "7" still winning hearts through his kind & goodwill gestures. @russcsk specially Thank you so much for kind support. pic.twitter.com/XYpSNKj2Ia When our captain @msdhoni promises he delivers , glad you love it champ #whistlepodu @ChennaiIPL https://t.co/3qybd0oFEE

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












