
Hardoi: वकील के बेटे का शव नहर के पास पड़ा मिला, चचेरे भाई के साथ गया था बाहर
AajTak
हरदोई में नहर किनारे एक वकील के बेटे का शव मिलने से हड़कंप मच गया. आशांका है कि जमीनी विवाद में हत्या को अंजाम दिया गया. जांच में पुलिस को पता चला है कि मृतक बुधवार रात अपने चचेरे भाई के साथ घर से बाहर गया था. इसके बाद से नहीं लौटा. चचेरे भाई का कुछ पता नहीं चल सका है.
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक वकील के बेटे का शव नहर के किनारे पड़ा मिला. शव को देखकर ऐसा लग रहा है कि किसी भारी चीज से सिर कुचलकर हत्या की गई है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
इसके साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. पता चला कि मृतक बुधवार रात चचेरे भाई के साथ घर से निकला था. उसके बाद से लापता था. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि किसी जमीनी विवाद में अधिवक्ता के पुत्र की हत्या की गई है. मृतक के चचेरे भाई का भी अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है.
जल्द ही मामले का खुलासा करेंगे- एसपी राजेश द्विवेदी
पुलिस के मुताबिक पूरे मामले की सभी एंगल से जांच पड़ताल की जा रही है. जल्दी ही पूरे मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा. पुलिस का कहना है कि मृतक राहुल गुप्ता बुधवार रात में अपने चचेरे ताऊ के बेटे नीशू के साथ घर से निकला था.
इसके बाद राहुल की लाश नहर के किनारे मिली, जबकि नीशू भी अभी तक वापस नहीं लौटा है. पुलिस मृतक के ताऊ के लड़के की तलाश में जुटी हुई है. पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा.
हरदोई के पुलिस अधीक्षक राजेश दिवेदी का कहना है कि नहर के पास राहुल गुप्ता का शव मिला है. सिर पर लगी चोटों को देखकर ऐसा लग रहा है कि किसी भारी चीज से प्रहार किया गया है. इसकी वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई. हत्या के कारणों का कुछ पता नहीं चला है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










