
Hardik Pandya injury in Asia Cup: चोट के बाद वापसी में इन दो लोगों का योगदान, हार्दिक पंड्या ने किया नाम का खुलासा
AajTak
हार्दिक पंड्या के हरफनमौला प्रदर्शन के बदौलत भारतीय टीम ने एशिया कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट से जीत लिया. प्लेयर ऑफ द मैच हार्दिक पंड्या ने 3 विकेट लिए और नाबाद 33 रन भी बनाए. चार साल पहले एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में इसी दुबई के मैदान पर हार्दिक पंड्या को गंभीर चोट लगी थी...
Hardik Pandya injury in Asia Cup: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने अपने दम पर ही भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ मैच जिताया. एशिया कप में खेला गया यह मैच भारत ने 5 विकेट से जीता. इसी दुबई के मैदान पर चार साल पहले (सितंबर 2018) एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ ही हार्दिक चोटिल हुए थे.
हार्दिक को पीठ में चोट आई थी और वह खड़े भी नहीं हो पा रहे थे. उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया था. अब पाकिस्तान के खिलाफ मैच जीतने के बाद हार्दिक पंड्या ने इसी चोट और उस मैच को याद किया. उन्होंने अपनी वापसी के लिए भी दो लोगों को श्रेय दिया है.
'मुझे स्ट्रेचर पर ड्रेसिंग रूम ले जाया गया था'
हार्दिक ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में कहा, ‘इस जीत से मैं बहुत खुश हूं, क्योंकि यह हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण थी. एक टीम के रूप में हमें चुनौती दी गई थी. रवींद्र जडेजा ने जिस तरह से अच्छी बल्लेबाजी की उससे भी मैं खुश हूं.’
उन्होंने कहा, ‘मुझे वे सभी बातें याद आ रही थी जब मुझे स्ट्रेचर पर ड्रेसिंग रूम ले जाया गया था. ऐसी परिस्थितियों से गुजरने और आज मौका मिलने पर आपको यह उपलब्धि जैसी लगती है.’
पंड्या ने इन दो लोगों को दिया अपनी वापसी का पूरा श्रेय

मुस्ताफिजुर रहमान की जगह KKR में 'छुपा रुस्तम' की एंट्री, कोच ने कहा- हमारा अनलकी होना ही बनेगा लकी
कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के कोच अभिषेक नायर ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को 'blessing in disguise' बताया. यानी एक दिखने वाली बदकिस्मती जिसके आखिर में अच्छे नतीजे होते हैं. मुस्ताफिजुर रहमान की जगह आए इस खिलाड़ी से टीम को नई उम्मीद है. 8वें स्थान पर खत्म हुए पिछले सीजन के बाद KKR अब चौथा IPL खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ फोकस कर रही है.












