
Hardik Pandya: हार्दिक पंड्या ने घर पहुंचते ही बेटे को लगाया गले, शेयर की क्यूट फोटोज
AajTak
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय टीम को जीत दिलाने के बाद हार्दिक पंड्या स्वदेश लौट आए हैं. हार्दिक वनडे सीरीज का पार्ट नहीं हैं ऐसे में वह भारत लौट आए हैं. घर पहुंचते ही हार्दिक पंड्या ने अपने बेटे अगस्त्य को गले लगा लिया. सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं.
हार्दिक पंड्या की अगुवाई में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को टी20 सीरीज में 1-0 से मात दी थी. अब भारतीय टीम वनडे सीरीज में कीवी टीम का मुकाबला करेगी. वनडे सीरीज में शिखर धवन टीम की कप्तानी करने जा रहे हैं. वहीं, हार्दिक पंड्या सीरीज वनडे सीरीज का पार्ट नहीं हैं. ऐसे में हार्दिक पंड्या अब स्वदेश लौट आए हैं.
हार्दिक पंड्या ने घर वापस लौटते ही अपने बेटे अगस्त्य को गले से लगा लिया. इसकी तस्वीरें उन्होंने अपने ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, 'होम.' साथ ही हार्दिक पंड्या ने फोटोज के कैप्शन में दिल की इमोजी भी पोस्ट की.
Home ❤️ pic.twitter.com/P6NlWKzEHm
हार्दिक को न्यूजीलैंड दौरे के दौरान ही बेटे की चिंता सता रही थी. न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा टी20 मैच टाई पर समाप्त होने के बाद हार्दिक ने कहा था, 'इस तरह के मैचों में हमें कुछ खिलाड़ियों को आजमाने का मौका मिलता है, लेकिन मौसम पर हमारा नियंत्रण नहीं है. अब मैं घर लौट जाऊंगा और कुछ समय अपने बेटे के साथ बिताऊंगा.'
हार्दिक पंड्या की पार्टनर का नाम नताशा स्टेनकोविक है जो एक सर्बियाई मॉडल और एक्ट्रेस हैं. हार्दिक पंड्या और नताशा ने एक जनवरी 2020 को सगाई की थी. फिर उसी साल जुलाई में दोनों पैरेंट्स बने थे. हार्दिक पंड्या अक्सर अपने बेटे के साथ वाली तस्वीरें शेयर करते हैं.
हार्दिक को मिल सकती है टी20 की कप्तानी

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












