
Hardik Pandya: पंत से ओपनिंग-सूर्या नंबर 3... हार्दिक पंड्या की कप्तानी में दिखा टीम इंडिया का फ्यूचर प्लान!
AajTak
टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए दूसरी टी-20 मैच में जीत मिली है. कप्तान हार्दिक पंड्या की लीडरशिप ने यहां अपना जलवा बिखेरा और मैच में ऐसे कई फैसले हुए जो भविष्य की तैयारी को दर्शाते हैं. हालांकि अभी एक ही मैच हुआ है लेकिन इस मैच में जो खास हुआ, उसके बारे में पढ़िए...
टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में 65 रनों की बड़ी जीत हासिल की. भारत के सूर्यकुमार यादव के शानदार शतक के दमपर यह जीत मिली और 3 मैच की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त भी मिल गई. टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में मिली हार के बाद जिस तरह की हलचल मची है, उसके बाद हार्दिक पंड्या की अगुवाई में टीम इंडिया का यह पहला मिशन है.
लगातार टी-20 खेलने के तरीके को बदलने की मांग हो रही है और रविवार को खेले गए इस टी-20 मैच में उसकी झलक भी देखने को मिल गई. कप्तान हार्दिक पंड्या ने इस मैच में कई ऐसे फैसले लिए, जो पहले से थोड़े अलग थे लेकिन ऐसा करने की मांग बार-बार की जा रही थी. ऐसे में अब माना जा रहा है कि टीम इंडिया इसी ढर्रे पर चलकर टी-20 फॉर्मेट के फ्यूचर प्लान पर काम कर सकती है.
क्लिक करें: सूर्यकुमार यादव का शतक: आखिरी 19 बॉल में ठोक दिए 61 रन, मचाई ऐसी तबाही कि उड़ गए होश
दूसरे टी-20 में हार्दिक पंड्या के चौंकाने वाले फैसले...ऋषभ पंत से ओपनिंग: लगातार कहा जा रहा था कि टी-20 फॉर्मेट में पंत से ओपनिंग करवानी चाहिए, रोहित-राहुल की जोड़ी की वजह से यह संभव नहीं हो सका. लेकिन हार्दिक ने मौका देखते ही चौका मार दिया, हालांकि इस मैच में उनका यह प्लान फेल हो गया. ऋषभ पंत सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन लगातार मौके मिले तो वह कमाल कर सकते हैं.
सूर्यकुमार यादव नंबर-3 पर आए: 2022 में टी-20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सूर्यकुमार यादव इस मैच में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए. वह अक्सर नंबर-4 पर खेलते हैं, क्योंकि तीसरे नंबर पर विराट कोहली आते हैं. लेकिन इस सीरीज में कोहली के ना होने का फायदा सूर्या को मिला और उन्होंने इसका फायदा भी उठाया. सिर्फ 51 बॉल में सूर्यकुमार यादव ने 111 रनों की पारी खेल दी.
क्लिक करें: सूर्यकुमार यादव के धमाके के बीच दीपक हुड्डा ने किया ‘सरप्राइज’, भारत ने न्यूजीलैंड को ऐसे दी मात

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










