
Harda Factory Blast: रिहायशी इलाके में फैक्ट्री क्यों, मेनटेनेंस में लापरवाही कैसे... हरदा की पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके से उठे ये 7 सवाल
AajTak
MP Harda Factory Blast: मध्य प्रदेश के हरदा में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ. इस हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 74 लोग झुलस गए हैं. इनमें 11 को रेफर किया गया है. बाकी 63 जिला अस्पताल में भर्ती हैं.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से लगभग 150 किलोमीटर दूर हरदा के बैरागढ़ में मंगलवार को एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ है. यह धमाका इतना जबरदस्त था कि इसकी आवाज बीस किलोमीटर दूर तक सुनी गई. इस विस्फोट में अब तक 11 लोगों की मौत की खबर है जबकि 74 से ज्यादा लोग झुलस गए हैं.
हरदा जिले की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से 50 से ज्यादा घरों में भीषण आग लग गई है. विस्फोट के बाद लोग यहां-वहां भागते हुए नजर आए. ब्लास्ट इतना तेज था कि उसकी आवाज सुनकर अचानक से लोग घबरा गए. फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में बारूद रखा हुआ था. विस्फोट की भयावहता को देखते हुए पचास से ज्यादा एंबुलेंस घटनास्थल पर भेजी गई हैं. बचावकार्य जारी हैं. लेकिन इस घटना से कई सवाल भी खड़े हुए हैं.
पहला सवाल यही है कि रिहाइशी इलाके में पटाखा फैक्ट्री क्यों और कैसे चलती रही? हरदा में जहां धमाका हुआ है, वहां साठ से ज्यादा घरों में आग लगने का दावा किया जा रहा है. आखिर मौतों के बाद ही सरकार और सरकारी व्यवस्था की नींद क्यों टूटती है.
रिहायशी इलाके में फैक्ट्री से उठे सवाल
हरदा की जिस फैक्ट्री में विस्फोट हुआ है. वह फैक्ट्री रिहायशी इलाके में है. ऐसी फैक्ट्री जिसमें सैकड़ों टन बारूद भरा हुआ है, उसे रिहायशी इलाके के बीच में चलने की अनुमति कैसे दी गई? प्रशासन ने इस पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की? कहा जा रहा है कि अगर प्रशासन समय रहते कार्रवाई करता तो ये हादसा नहीं होता.
आग से बचाव का पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










