
Harda Blast: लगातार आती धमाकों की आवाज, घटना रिकॉर्ड करने वाले भी जख्मी... हरदा फैक्ट्री ब्लास्ट का भयानक Video
AajTak
मध्य प्रदेश के हरदा स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके की तस्वीर काफी भयावह है. धमाका इतना जोरदार था कि आसपास की सड़कों से गुजर रहे लोग भी चपेट में आ गए. एक वीडियो में देखा जा सकता है, जहां शख्स ने बहुत नजदीक से पूरे मंजर को रिकॉर्ड किया लेकिन वह खुद भी मलबे की चपेट में आ गया.
मध्य प्रदेश के हरदा स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट की दिल दहला देने वाली तस्वीरें सामने आ रही है. ब्लास्ट इतना भयानक था कि आसपास के इलाके में कोहराम मच गया. फैक्ट्री में एक के बाद एक कई ब्लास्ट हुए. एक शख्स ने बहुत करीब से इस पूरे मंजर को अपने फोन में रिकॉर्ड किया. धमाके के बाद फैक्ट्री का मलबा दूर तक पहुंचा और वीडियो बना रहा शख्स भी इसकी चपेट में आ गया.
पटाखा फैक्ट्री हरदा जिले के बैरागढ़ इलाके में स्थित था जहां मंगलवार को तेज धमाका हुआ. धमाके में आसपास के कई घरों को नुकसान पहुंचा है. धमाके के दौरान आसपास से गुजर रहे कम से कम तीन दर्जन लोग घायल हो गए. हरदा प्रशासन के मुताबिक पटाखा फैक्ट्री के पास मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. धमाका मध्या प्रदेश की राजधानी भोपाल से करीब डेढ़ सौ किलोमीटर दूर बैरागढ़ इलाके हुआ है.
ये भी पढ़ें: श्मशान जैसा मंजर, चारों तरफ कराहते मिले जख्मी; ब्लास्ट में पिलर तक उड़े और सड़क पर आ गिरे
हरदा भेजे गए मंत्री, सचिव
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अधिकारियों से बात की है और मंत्री उदय प्रताप सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव अजीत केसरी और महानिदेशक होम गार्ड अरविंद कुमार सहित प्रमुख अधिकारियों को हेलीकॉप्टर से हरदा जाने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, नर्मदापुरम सहित आसपास के स्थानों से 14 डॉक्टरों को तुरंत हरदा भेजा गया है.
एसडीआरएफ की टीम मौके पर कर रही काम

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










