
Happy Hug day 2025: पार्टनर को गले लगाकर इन Quotes से करें भावनाओं को बयां, भेजें ये Hug Day Wishes
AajTak
Hug day: अपने पार्टनर को हग करने के एहसास से ज्यादा खूबसूरत भला क्या हो सकता है. जिन भावनाओं को शब्दों के जरिए बयां नहीं किया जा सकता है, उन जज़्बात को प्यार से गले लगाकर कर सकते हैं. तो आइए इस हग डे को इन संदेश और खूबसूरत शायरियों के जरिये बनाए हैं और भी खास.
Hug Day 12th Feb 2025: Wishes: वैलेंटाइन वीक का छठा दिन हग डे (Hug Day) के रूप में मनाया जाता है. अपने पार्टनर को हग करने के एहसास से ज्यादा खूबसूरत भला क्या हो सकता है. जिन भावनाओं को शब्दों के जरिए बयां नहीं किया जा सकता है, उन जज़्बात को प्यार से गले लगाकर कर सकते हैं. तो आइए इस हग डे को इन संदेश और खूबसूरत शायरियों के जरिये बनाए हैं और भी खास. आप ये संदेश और शायरियां अपने दोस्तों, रिशतेदारों या अपनी गर्लफ्रेंड को भेज सकते हैं.
तुमसे वादा करता हूं, हमेशा मैं तुम्हारे पास रहूंगा, और कभी दुख नहीं दूंगा... हग डे की शुभकामनाएं
लग जा गले के फिर ये हसीन रात हो न हो शायद फिर इस जनम में मुलाकात हो न हो…Happy Hug Day
कोई कहे इसे जादू की झप्पी.. कोई कहे इसे प्यार.. मौका है खूबसूरत आ गले लग जा यार…Happy Hug Day
आके तेरी बाहों में हर शाम लगे सिंधूरी… मेरे मन को महकाए तेरे मन की कस्तूरीHappy Hug Day
वो प्यारी सी हंसी वो उसका खिलखिलाना, बड़ी मासूमियत से यूं नज़रें मिलाना, जो देखूं मैं उसको, तो उसका शरमाना, मेरे दिल में हज़ारों उमंगें जगानाHappy Hug Day

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







