
Happy Birthday Sunil Gavaskar: नर्स की एक गलती और मछुआरा बन जाते सुनील गावस्कर... आज क्रिकेट के दिग्गजों में नहीं होता उनका नाम
AajTak
Happy Birthday Sunil Gavaskar: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और लीजेंड सुनील गावस्कर आज 75 साल के हो गए. टेस्ट में 10 हजार रन और 34 शतक के आंकड़े को छूने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज के साथ जन्म के समय अस्पताल में एक ऐसी घटना हुई थी, जिससे कारण उनका पूरा जीवन ही बदल जाता. यदि नर्स की वो गलती ठीक नहीं होती तो आज क्रिकेट के दिग्गजों में गावस्कर का नाम ही नहीं होता.
Happy Birthday Sunil Gavaskar: क्रिकेट की दुनिया में 'लिटिल मास्टर' के नाम से मशहूर सुनील गावस्कर के लिए आज (10 जुलाई) का दिन बेहद खास है. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और लीजेंड गावस्कर का आज जन्म दिन है और वह 75 साल के हो गए हैं. उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाए हैं.
5 फुट 5 इंच के गावस्कर ने क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में कई यादगार पारियां खेलीं, जो आज भी फैन्स के जेहन में हैं. गावस्कर टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन और 34 शतक के आंकड़े को छूने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं.
गावस्कर के जीवन के कई ऐसे किस्से हैं, जिन्हें सुनकर फैन्स भी हैरान हो जाते हैं. मगर उनके जीवन की एक ऐसी सच्चाई है, जो किसी को भी हैरत में डाल सकती है. दरअसल, गावस्कर के साथ जन्म के समय अस्पताल में एक ऐसी घटना हुई थी, जिससे कारण उनका पूरा जीवन ही बदल जाता. यदि नर्स की वो गलती ठीक नहीं होती तो आज क्रिकेट के दिग्गजों में गावस्कर का नाम ही नहीं होता.
अस्पताल में गावस्कर के साथ हुई थी ये घटना
दरअसल, गावस्कर ने अपनी ऑटोबायोग्राफी 'Sunny Days' में बताया है कि 'मैं कभी क्रिकेटर नहीं बना होता और न ही यह किताब लिखी गई होती... अगर मेरी जिंदगी में तेज नजरों वाले नारायण मासुरकर नहीं होते.'
गावस्कर ने बताया, 'जब मेरा जन्म हुआ तब वो (जिन्हें बाद में मैं नन-काका कहकर बुलाता था) अस्पताल मुझे देखने आए थे और उन्होंने मेरे कान पर एक बर्थमार्क देखा था. अगले दिन वो फिर अस्पताल आए और उन्होंने जिस बच्चे को गोद में उठाया, उस बच्चे के कान पर वो निशान नहीं मिला. इसके बाद पूरे अस्पताल में बच्चों को चेक किया गया. जिसके बाद मैं उन्हें मछुआरे की पत्नी के पास सोता हुए मिला.'

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












