
Happy Birthday Kapil Dev: कपिल देव ने अपने करियर में नहीं फेंकी एक भी नो-बॉल? इस दावे में कितनी सच्चाई
AajTak
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव 65 साल के हो चुके हैं. कपिल देव को लेकर कई किस्से-कहानियां फेमस हैं. कई फैन्स ये मानते हैं कि कपिल देव ने इंटरनेशनल करियर में एक भी नो-बॉल नहीं फेंकी. हालांकि उनका ये दावा गलत है.
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव आज (6 जनवरी) अपना 65वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. दुनिया के महान ऑलराउंडरों में से एक कपिल देव ने 1983 के विश्व कप में भारतीय टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी. कपिल देव की कप्तानी में उस विश्व कप जीत ने भारतीय क्रिकेट को नई राह दिखाई थी. गेंदबाजी में तो कपिल देव कहर बनकर टूटते ही थे, लेकिन उनकी तूफानी बैटिंग के भी क्रिकेट फैन्स दीवाने थे.
क्या कपिल देव ने नहीं डाली एक भी नो-बॉल?
1983 के विश्व कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ टनब्रिज वेल्स के मैदान पर खेली गई उनकी नाबाद 175 रनों की पारी को कौन भूल सकता है. वैेसे कपिल देव को लेकर कई किस्से-कहानियां फेमस हैं. कई लोग ये मानते हैं कि कपिल देव ने इंटरनेशनल करियर में एक भी नो-बॉल नहीं फेंकी. सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई पोस्ट देखने को मिलते हैं.
आपको बता दें कि लोगों का ये दावा गलत है. साल 1994 में खेली गई सिंगर वर्ल्ड सीरीज के तीसरे मैच में कपिल देव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नो-बॉल फेंकी थी. उस मैच में 2 नो-बॉल फेंकी गई थीं. कपिल के अलावा भारत के ही मनोज प्रभाकर ने भी एक नो-बॉल फेंकी थी. उस सिंगर वर्ल्ड सीरीज में भारत के अलावा पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और मेजबान श्रीलंका ने भाग लिया था. फाइनल मैच में भारत ने श्रीलंका को छह विकेट से पराजित किया था.
ये एकमात्र मौका नहीं रहा, जब कपिल देव के नो बॉल फेंकने का सबूत मिलता है. कपिल देव ने अपना डेब्यू टेस्ट मैच साल 1978 में पाकिस्तान के खिलाफ फैसलाबाद में खेला था. उस टेस्ट मैच का पहला ओवर कपिल देव ने ही डाला था. अपने पहले ही ओवर में कपिल देव ने एक नो-बॉल भी फेंकी थी. इसका वीडियो भी इंटरनेट पर मौजूद है. इन दो उदाहरणों से साबित होता है कि कपिल देव ने अपने इंटरनेशनल करियर में नो-बॉल फेंकीं.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास के सबसे सफल कप्तान की बात की जाए तो वो महेंद्र सिंह धोनी हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी कप्तानी में सबसे ज्यादा मैच जिताए हैं. वहीं आईपीएल इतिहास के टॉप 5 कप्तानों में धोनी के अलावा रोहित शर्मा, विराट कोहली, गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर हैं. लेकिन आज बात करते हैं मौजूदा सीजन के कप्तानों के बारे में...

बांग्लादेश ने फिर दी ICC को गीदड़भभकी, टी20 वर्ल्ड कप कंट्रोवर्सी के बाद अब बोर्ड चुनाव से बढ़ा बवाल
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इस समय बड़े विवाद में है. चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों पर सरकारी जांच चल रही है. इस जांच को लेकर कई तरह की बयानबाजियां चल रही हैं. वहीं, आईसीसी को लेकर भी एक पूर्व प्रशासक ने खुलेआम धमकी दी है.











