
Hanuma Vihari, Ind Vs Sa: Hanuma के साथ नाइंसाफी? आज ही के दिन बचाया था सिडनी में मैच, अब टीम से बाहर
AajTak
जोहानिसबर्ग टेस्ट में अच्छा स्कोर करने वाले हनुमा विहारी के लिए ये फैसला काफी मुश्किल रहा होगा. वो भी तब जब ठीक एक साल पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में जारी टेस्ट मैच में एक ऐतिहासिक पारी खेलकर भारत को हार से बचाया था.
Hanuma Vihari, Ind Vs Sa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच केपटाउन में तीसरे टेस्ट मैच की शुरुआत हो गई है. कप्तान विराट कोहली की प्लेइंग-11 में वापसी हुई है और अब टीम इंडिया की नज़र इस मुकाबले को जीतकर सीरीज़ जीतने पर टिकी है. लेकिन विराट कोहली की वापसी की वजह से मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज हनुमा विहारी को बाहर बैठना पड़ा है. जोहानिसबर्ग टेस्ट में अच्छा स्कोर करने वाले हनुमा विहारी के लिए ये फैसला काफी मुश्किल रहा होगा. वो भी तब जब ठीक एक साल पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में जारी टेस्ट मैच में एक ऐतिहासिक पारी खेलकर भारत को हार से बचाया था.11 जनवरी, 2022: विराट कोहली की वापसी होने पर ये तय था कि किसी एक बल्लेबाज को बाहर बैठना पड़ेगा. चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे ने पिछले मैच में रन बनाए, ऐसे में अब उन्हें टीम से बाहर करना काफी मुश्किल होता. इसलिए हनुमा विहारी ही एक ऐसे खिलाड़ी दिखे, जिनका बाहर बैठन तय हुआ और अब वह प्लेइंग-11 में जगह नहीं बना पाए.11 जनवरी, 2021: पिछले साल हुआ भारत का ऑस्ट्रेलियाई दौरा ऐतिहासिक था, सिडनी में टीम इंडिया जब हार के करीब थी तब हनुमा विहारी ने रविचंद्रन अश्विन के साथ मिलकर एक ऐतिहासिक साझेदारी की थी और भारत को हार से बचा लिया था. हनुमा विहारी ने उस पारी में 161 बॉल खेलीं और सिर्फ 23 रन बनाए थे. हनुमा विहारी और अश्विन ने मिलकर कुल 250 बॉल खेलीं और हार को टाल दिया.हनुमा विहारी के साथ नाइंसाफी? सिडनी में शानदार पारी खेलने के बाद हनुमा विहारी को टीम इंडिया में कम ही मौका मिला है. सिडनी के उस मैच के बाद हनुमा विहारी सीधा साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए जोहानिसबर्ग टेस्ट मैच में दिखे थे, जहां उन्होंने पहली पारी में 20 और दूसरी पारी में 40 रन बनाए थे. इस बीच वह न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज़ में नहीं दिखाई दिए.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











