
H-1B वीजा फीस को लेकर कंफ्यूजन दूर! ट्रंप ने भारतीय छात्रों, टेक एक्सपर्ट्स को दी बड़ी राहत
AajTak
अमेरिकी ट्रंप प्रशासन ने H-1B वीजा फीस में छूट को लेकर स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं. नए वीजा शुल्क को लेकर काफी कंफ्यूजन था जो घोषणा के बाद दूर हो गए हैं. इस घोषणा से विदेशी छात्र और तकनीकी पेशेवर बड़ी राहत महसूस कर रहे हैं.
अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने H-1B वीजा फीस को लेकर बड़ी घोषणा की है जिससे अमेरिका जाने वाले विदेशी छात्र और टेक्निकल एक्सपर्ट्स बड़ी राहत महसूस कर रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सितंबर में H-1B वीजा की फीस बढ़ाकर 1 लाख डॉलर (करीब 89 लाख रुपये) कर दिया था. हालांकि, इस फीस में छूट आदि को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई थी जिसे लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी. लेकिन अब ट्रंप प्रशासन ने वीजा फीस में छूट को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है.
ट्रंप प्रशासन ने यह साफ किया है कि किन्हें यह फीस देनी होगी, पेमेंट की प्रक्रिया क्या होगी, और छूट के आवेदन कैसे किए जा सकते हैं. इसके साथ ही इस वीजा फीस में छात्रों को बड़ी राहत दी गई है.
अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवा (USCIS) ने बयान में कहा, 'यह घोषणा 21 सितंबर 2025 को पूर्वी डेलाइट समयानुसार रात 12:01 बजे या उसके बाद दायर किए गए नए H-1B आवेदनों पर लागू होती है, जो ऐसे लाभार्थियों की ओर से दायर किए गए हैं जो अमेरिका के बाहर हैं और जिनके पास वैध H-1B वीजा नहीं है.'
USCIS ने आगे कहा, 'यह घोषणा उन आवेदनों पर भी लागू होती है, जो 21 सितंबर 2025 को रात 12:01 बजे या उसके बाद दायर किए गए हैं और जिनमें वाणिज्य दूतावास सूचना, प्रवेश बंदरगाह सूचना या अमेरिका में किसी विदेशी के लिए फ्लाइट से पहले की जांच की मांग की गई है.'
सबसे बड़ी राहत यह है कि USCIS ने साफ कर दिया है कि यह फीस ‘स्टेटस बदलने' वाले मामलों में लागू नहीं होगा- यानी जब कोई व्यक्ति देश छोड़े बिना एक वीजा छोड़ दूसरी तरह का वीजा लेता है जैसे F-1 स्टूडेंट वीजा से H-1B वीजा में तो इस मामले में फीस छूट लागू नहीं होगी.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.









