
Gyanvapi Masjid Hearing: 'शिवलिंग' की पूजा, वजूखाने की शिफ्टिंग... 7 मांगें जिनपर वाराणसी कोर्ट में आज होगी सुनवाई
AajTak
Gyanvapi Masjid Hearing: ज्ञानवापी मस्जिद के मसले पर वाराणसी कोर्ट में आज सुनवाई होनी है. इसमें शिवलिंग कही जा रही वस्तु की पूजा, वजूखाने की शिफ्टिंग की मांग भी उठाई गई है.
ज्ञानवापी मस्जिद मामले (gyanvapi masjid case) पर वाराणसी कोर्ट में आज सुनवाई होनी है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद होने वाली इस सुनवाई में कोर्ट हिंदू और मुस्लिम पक्ष दोनों की बातें सुनेगा. कोर्ट के सामने कुल तीन याचिकाएं दायर हुई हैं. इसमें दोनों पक्षों की तरफ से अलग-अलग मांगें की गई हैं.
लक्ष्मी देवी, राखी सिंह, सीता साहू, मंजू व्यास, रेखा पाठक ने हिंदू पक्ष की तरफ से याचिकाएं दायर करके अलग-अलग गुजारिश की हैं. वहीं मुस्लिम पक्ष की तरफ से मस्जिद कमेटी (Anjuman Intezamia Masjid) ने याचिका दायर की थी.
यह भी पढ़ें - ज्ञानवापी परिसर में 500 साल में आया ये बदलाव! 828 साल के ठाठ की ठसक ठिठक गई!
हिंदू पक्ष की क्या गुजारिश
1. श्रृंगार गौरी की रोजाना पूजा की मांग 2. वजूखाने में मिले कथित शिवलिंग की पूजा की मांग 3. नंदी के उत्तर में मौजूद दीवार को तोड़कर मलबा हटाने की मांग 4. शिवलिंग की लंबाई, चौड़ाई जानने के लिए सर्वे की मांग 5. वजूखाने का वैकल्पिक इंतजाम करने की मांग
मुस्लिम पक्ष ने रखी क्या मांग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











