
Gyanvapi Masjid: ज्ञानवापी पर नया दावा, विश्वनाथ मंदिर के महंत बोले- वजूखाने के भूतल में स्वयंभू शिवलिंग
AajTak
काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत कुलपति तिवारी ने दावा किया है कि ज्ञानवापी मस्जिद के वजूखाने के भूतल में स्वयंभू शिवलिंग है. इसकी पूजा के अधिकार को लेकर कोर्ट में याचिका दायर करेंगे.
Gyanvapi Masjid Shivling Case: वाराणसी कोर्ट के आदेश पर ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में सर्वे हुआ. सर्वे की रिपोर्ट सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में दाखिल भी हो गई है. सर्वे के अंतिम दिन वजूखाने में शिवलिंग मिलने का दावा हिंदू पक्ष की ओर से किया गया. मुस्लिम पक्ष का कहना है कि ये शिवलिंग नहीं, फव्वारा है. शिवलिंग और फव्वारे की इस बहस में अब नया मोड़ आ गया है.
काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत कुलपति तिवारी ने दावा किया है कि वजूखाने के भूतल में शिवलिंग है. उन्होंने आजतक से बात करते हुए दावा किया है कि भूतल में विश्वेश्वर महादेव मौजूद हैं. कुलपति तिवारी ने ये मांग भी की है कि काशी विश्वनाथ धाम परिसर में नंदी के मुख के सामने जो दरवाजा है, उसे खुलवाकर बाबा विश्वेश्वर महादेव की पूजा करने दी जाए.
ये भी पढ़ें- माता श्रृंगार गौरी और उनकी पूजा का क्या है महत्व, कैसे शुरू हुआ काशी में विवाद?
काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत कुलपति तिवारी ने अपने दावे के समर्थन में कुछ पुरानी तस्वीरें भी दिखाईं. उन्होंने कहा कि मेरी कोर्ट से ये प्रार्थना है कि वजूखाने के भूतल में मौजूद बाबा विश्वेश्वर के शिवलिंग का पूजन करने की इजाजत दी जाए. कुलपति तिवारी ने ये भी कहा कि इसे लेकर 23 मई को कोर्ट में याचिका दाखिल करूंगा.
कोर्ट में पेश करेंगे प्रमाण
उन्होंने कहा कि भूतल में मौजूद बाबा पर किसी का दावा नहीं है. मेरे पास भूतल में शिवलिंग के प्रमाण भी हैं जिसे कोर्ट में पेश करूंगा. कुलपति तिवारी ने कहा कि जब प्रमाण मिले हैं तो बाबा का पूजन होना जरूरी है. उन्होंने कहा कि जो लोग कथित शिवलिंग को फव्वारा के रहे हैं वो पहले तल पर है. काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत ने कहा कि मैं भूतल में मौजूद बाबा विश्वेश्वर के पूजन का दावा कर रहा हूं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










