
Gurugram: साइको क्रिमिनल ने किया 8 साल के मासूम पर हमला, बचाने आई मां पर हुआ अटैक
AajTak
गुरुग्राम से एक खौफनाक वीडियो वायरल हुआ है. जहां एक साइको क्रिमिनल ने 8 साल के मासूम और उसकी मां पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर रहा है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई. पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से कहा कि कहीं भी साइको क्रिमिनल दिखे तो तुरंत ही 112 नंबर पर इत्तला दें.
गुरुग्राम से एक खौफनाक मामला सामने आया है. जहां एक साइको क्रिमिनल मासूम बच्चों को अपना निशाना बना रहा है. पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से कहा कि कहीं भी साइको क्रिमिनल दिखे तो तुरंत ही 112 नंबर पर सूचना दें. दिमागी रूप से परेशान 25 वर्षीय साइको क्रिमिनल ने 8 साल के मासूम और उसकी मां पर धारदार हथियार से जान लेवा हमला किया था. यह पूरी वारदात का सीसीटीवी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि युवक हाथ में चाकू लिए तेजी से चलता हुआ आ रहा है और स्कूल जा रहे मासूम बच्चे की गर्दन को पीछे से पकड़कर तेज धारदार हथियार से हमला कर देता है. बच्चे मां उसे बचाने दौड़ती है आरोपी उस पर भी हमला कर देता है और भाग जाता हैं. बीच सड़क सरेआम हुई इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई.
साइको क्रिमिनल ने 8 साल के मासूम पर किया हमला
इस खौफनाक वारदात के बाद गुरुग्राम पुलिस लोगों से अपील की है कि 25 वर्षीय साइको क्रिमिनल का पता चलते ही उन्हें इसकी सूचना दें. आरोपी का नाम बिल्सन मिन्ज बताया जा रहा है. जो मूलरूप से झारखंड का रहने वाला है और सहरौल इलाके में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रह रहा था. युवक मानसिक रूप से बीमार है वह किसी पर भी ऐसा जान लेवा हमला कर सकता है .
पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों अलर्ट किया

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










