
Gurugram: रिटायर्ड फौजी की गोली मारकर हत्या, चोट लगने से हमलावर की भी मौके पर हुई मौत
AajTak
गुरुग्राम में एक रिटायर्ड फौजी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हैरान कर देने वाली बात यह रही है इस घटना में हमलावर की भी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सुनील फौजी अपने प्लाट से निकले ही थे कि तभी दिनेश उर्फ टीनू ने उन पर गोलियां चला दीं. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
हरियाणा के गुरुग्राम में एक रिटायर्ड फौजी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि इस वारदात में एक हमलावर के भी चोट लगने से मौत हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है. एसीपी क्राइम वरुण दहिया के अनुसार तीन से चार राउंड गोलियां चली हैं. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.
रिटायर्ड फौजी की गोली मारकर हत्या
यह वारदात दोपहर ढाई से तीन बजे के बीच है. बताया जा रहा है कि सुनील फौजी अपने प्लाट से निकले ही थे कि तभी दिनेश उर्फ टीनू ने उन पर गोलियां चला दीं. अचानक चली गोली की आवाज सुनकर मृतक सुनील फौजी ने बचने का प्रयास किया. लेकिन गोली लगने से वो घायल हो गए. उन्हें तुरंत ही उठाकर अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
पुलिस हत्या की जांच में जुटी
वहीं हमलावर दिनेश की भी मौके पर मौत गई. एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि दिनेश उर्फ टीनू को लाठी व रॉड से चोट लगने से मौत हुई. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच कर रही है. आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं. घटना के समय सुनील फौजी के साथ कोई मौजूद था या नहीं इसकी भी जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस घटना का खुलासा कर दिया जाएगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










