
Gurugram: फर्जी काल सेंटर का भंडाफोड़... 24 कर्मचारी अरेस्ट, US-Canada के लोगों से ऐसे करते थे ठगी
AajTak
Haryana News: हरियाणा के गुरुगाम में सीएम फ्लाइंड स्क्वायड और पुलिस की टीम को बड़ी कामयाबी मिली है. उन्होंने फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर संचालक समेत 24 कर्मचारियों को अरेस्ट किया है.
Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में फेक कॉल सेंटर का भंडाफोड़ हुआ है. सीएम फ्लाइंग स्क्वायड और पुलिस की ज्वॉइंट टीम ने इस कॉल सेंटर पर छापा मारा है. पुलिस ने कॉल सेंटर में काम करने वाले 24 लोगों को अरेस्ट किया है. इन सभी लोगों पर आरोप है कि ये सभी खुद को फाइनेंशियल क्राइम यूनिट, ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स, कनाडियन इंटेलिजेंस सर्विस का अधिकारी बात कर अमेरिका और कनाडा के लोगों से ठगी कर रहे थे. पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है.
कॉल सेंटर से बरामद हुआ यह सामान
पुलिस ने जिन 24 लोगों को गिरफ्तार किया है उनमें 10 महिला और 14 पुरूष शामिल हैं. गुरुग्राम में एसीपी (क्राइम) प्रितपाल सिंह की मानें तो कॉल सेंटर में कार्यरत आरोपी वॉइस मेल और पॉपअप भेजकर टेक सपोर्ट देने के नाम पर और मादक पदार्थों की तस्करी, मनी लॉन्ड्रिंग और पहचान छुपाने वाले अपराधों में लिप्त होना बताकर अवैध वसूली किया करते थे. पुलिस टीम ने कॉल सेंटर से कंप्यूटर के 2 सीपीयू (सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट), दो मोबाइल फोन और ढाई लाख रुपयों की नगदी बरामद की है.
कॉल सेंटर के बारे में पुलिस को मिली थी सूचना
एसीपी (क्राइम) प्रितपाल सिंह की मानें तो देर रात सीएम फ्लाइंग स्क्वायड को एक सूचना मिली कि डीएलएफ फेज-2 के प्लॉट नंबर-9, गली नंबर-11, एम ब्लॉक, गुरुग्राम पर उमेश यादव उर्फ ओम्मी, माणिक, एसस्ले एक फर्जी कॉल सेंटर चलाते हैं. इस कॉल सेंटर में काम करने वाले कर्मचारी कनाडा के नागरिकों को कंप्यूटर के जरिए वॉइस मेल और पॉपअप भेजकर सोशल इंश्योरेंस नंबर (एसआईएन) और टेक सपोर्ट देने के नाम पर पैसा वसूल करने में लगे हुए हैं. कॉल सेंटर के कर्मचारी खुद को कनाडा बॉर्डर सर्विस जैसी एजेंसियों का अधिकारियों बताते और फिर लोगों को ठगते थे.
12वीं पास है फेक कॉल सेंटर का संचालक छापेमारी के दौरान पुलिस ने कॉल सेंटर के मालिक और उसके कर्मचारियों को अमेरिका और कनाडाई मूल के लोगों से धोखाधड़ी कर पैसा ऐंठकर वसूली करने का जुर्म पाया. इस पर पुलिस ने सभी को अरेस्ट कर लिया है. कॉल सेंटर का संचालक उमेश 12वीं पास है और फर्जी तरीके से कॉल सेंटर चलाकर अमेरिका और कनाडा के नागरिकों को चुना लगा रहा था. पुलिस ने सभी 24 लोगों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है. जिससे यह पता लगाया जा सके कि इस काम में इनका साथ कौन-कौन दे रहा था.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







