
Gurugram: कर्ज का बोझ... चोरी की कार से बारदात को देता था अंजाम, दो गिरफ्तार
AajTak
एसीपी क्राइम वरुण दहिया के मुताबिक, गुरुग्राम पुलिस ने 29 जनवरी को बेरी वाला बाग से 2 आरोपियों एक गाड़ी (TATA ACE) चोरी करने के मामले में गिरफ्तार किया था. उसकी पहचान कुमार पाल और मोनू के रूप में हुई थी. आरोपियों से पूछताछ करने पर पता चला कि कर्जा होने के कारण वह चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे.
हरियाणा के गुरुग्राम पुलिस ने दो ऐसे चोरों को गिरफ्तार किया है, जो पलक झपकते ही चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते थे. पुलिस ने आरोपियों की निशनदेही पर चोरी की गई 2 गाड़ियां (एक ईको और एक टाटा एसीई), 1 वाटर कूलर, 1 इन्वर्टर और 1 स्टेपलाईजर बरामद किया है. पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है.
एसीपी क्राइम वरुण दहिया के मुताबिक, गुरुग्राम पुलिस ने 29 जनवरी को बेरी वाला बाग से 2 आरोपियों एक गाड़ी (TATA ACE) चोरी करने के मामले में गिरफ्तार किया था. उसकी पहचान कुमार पाल और मोनू के रूप में हुई थी. आरोपियों से पूछताछ करने पर पता चला कि कर्जा होने के कारण वह चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे.
फर्जी नंबर प्लेट लगाकर करने लगे चोरी
आरोपी यह भी जानते थे कि चोरी करने में अपने वाहन का प्रयोग करेंगे तो पुलिस पकड़ सकती है. इस वजह से चोरी की वारदातों में प्रयोग करने के लिए बेरी वाला बाग से गाड़ी (TATA ACE) चोरी की और उस गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चोरी की वारदातें करने लगे.
कोर्ट ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था जेल
आरोपियो ने गुरुग्राम में विभिन्न स्थानों से चोरी करने की 5 वारदातों को अंजाम देने और चोरी का सामान अपने एक साथी कबाड़ी वाले को बेचने का भी खुलाशा किया था. पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया था. कोर्ट ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










