
Gurugram: एसीपी को कार से टक्कर मारने वाला अरेस्ट, मामले में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
AajTak
गुरुग्राम में कार स्टंट करने पर पुलिस अधिकारी पिता ने अपने बेटे को थप्पड़ दी. दरअसल, एसीपी वरुण दहिया ने सड़क पर एक युवक को एसयूवी में स्टंट करते देखा. इसके बाद एसीपी ने युवक को रुकने के लिए कहा. फिर उससे पूछताछ की गई. युवक ने बताया कि उसके पिता गुरुग्राम पुलिस में विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) हैं.
हरियाणा के गुरुग्राम में कार स्टंट करने पर पुलिस अधिकारी पिता ने अपने बेटे को थप्पड़ दी. इससे गुस्साए युवक ने अपनी एसयूवी कार से द्वारका एक्सप्रेसवे पर उस एसीपी को टक्कर मार दी, जिसने उसे स्टंट करते हुए पकड़ा था. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है. पुलिस ने बताया कि घटना के तीन सप्ताह बाद गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उसकी एसयूवी बरामद कर ली गई है.
पुलिस के मुताबिक, घटना 17 जनवरी की रात को सेक्टर 10A पुलिस स्टेशन क्षेत्र में गढ़ी हरसरू के पास द्वारका एक्सप्रेसवे पर हुई, जब एसीपी दहिया और अपराध इकाई के एक निरीक्षक अपने सरकारी वाहन में गश्त पर थे. घटना में एसीपी वरुण दहिया के घुटनों और पेट में चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. पुलिस ने बताया कि वह इलाज के लिए कई दिनों तक छुट्टी पर रहे.
ये भी पढ़ें- एसीपी के सामने पिता ने स्टंटबाज बेटे को जड़े थप्पड़, गुस्साए युवक ने की हैरान करने वाली हरकत
'एसीपी ने आरोपी को अपने पिता को बुलाने के लिए कहा'
दरअसल, एसीपी वरुण दहिया ने सड़क पर एक युवक को एसयूवी में स्टंट करते देखा. इसके बाद एसीपी ने युवक को रुकने के लिए कहा. फिर उससे पूछताछ की गई. युवक ने बताया कि उसके पिता गुरुग्राम पुलिस में विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) हैं. इसके बाद एसीपी दहिया ने उससे अपने पिता को बुलाने के लिए कहा. कुछ देर बाद एसपीओ मौके पर पहुंचे.
एसीपी और इंस्पेक्टर के सामने बेटे को मारा थप्पड़

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







