
Guna Bus Accident: राख में अपनों के शव तलाश रहे परिजन, कलेक्टर बोले- DNA से ही मृतकों की पहचान हो सकेगी
AajTak
Guna Bus Fire: मध्य प्रदेश के गुना में हुए भीषण बस हादसे में 13 लोग जिंदा जल गए. 32 सीटर बस में 35 से ज्यादा यात्री सफर कर रहे थे. बताया जा रहा है कि बस के अंदर ज्वलनशील पदार्थ भी रखा हुआ था जिसमें आग लगने से बस बुरी तरह से जल गई. फिलहाल घायलों के लिए राहत कार्य जारी है.
MP News: गुना के बस हादसे में 13 लोगों की मौत ने सभी को झकझोर का रख दिया है. इस भयावह हादसे को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव पल-पल की खबर ले रहे हैं. राजधानी भोपाल में पहले से तय कार्यक्रमों को स्थगित करते हुए CM यादव अचानक गुना के लिए रवाना हो गए हैं. पहले मंत्रालय में पीडब्लूडी और कृषि विभाग की समीक्षा बैठक लेने वाले थे, लेकिन अब सुबह 10 बजे गुना जाकर हादसा पीड़ितों से मिलेंगे.
कलेक्टर तरुण राठी का कहना है कि भीषण हादसे में 13 लोग जिंदा जल गए. DNA के आधार पर ही मृतकों की पहचान की जा सकेगी. यात्री बस MP08 P 0199 रामप्रताप सिंह सिकरवार के नाम पर रजिस्टर्ड थी. 32 सीटर बस में 35 से ज्यादा यात्री सफर कर रहे थे. बताया जा रहा है कि बस के अंदर ज्वलनशील पदार्थ भी रखा हुआ था जिसमें आग लगने से बस बुरी तरह से जल गई. फिलहाल घायलों के लिए राहत कार्य जारी है. पुलिस अधीक्षक (SP) विजय कुमार खत्री का कहना है कि बस हादसे की जांच की जा रही है. आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
बुधवार रात हुआ हादसा
मध्य प्रदेश के गुना जिले में बुधवार रात करीब 8 बजे एक डंपर से टकराने के बाद बस में आग लग गई. इस हादसे में जलने से 13 लोगों के शव राख बन गए. एक दर्ज से ज्यादा अन्य गंभीर रूप से झुलस गए. भीषण हादसा गुना-आरोन रोड पर हुआ, जब प्राइवेट बस और डंपर के बीच आमने सामने की टक्कर हो गई. बस में लगभग 35 यात्री सवार थे और उनमें से चार किसी तरह बस से बाहर निकलने में कामयाब रहे और घर चले गए.
मुआवजे का ऐलान
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना पर दुख व्यक्त किया और प्रत्येक मृतक के परिजन को 4-4 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की सहायता देने की घोषणा की. उन्होंने घटना की जांच के आदेश भी दिए. मुख्यमंत्री खुद गुरुवार सुबह गुना में पीड़ितों से मिलेंगे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










