
Gujarat Weather: मौसम विभाग ने 5 दिन के लिए जारी की चेतावनी, वडोदरा-सूरत समेत इन 18 जिलों में बारिश का अलर्ट
AajTak
मौसम विभाग की तरफ से गुजरात के सौराष्ट्र, उत्तर और दक्षिण गुजरात में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया. इन क्षेत्रों में बनासकांठा, साबरकांठा, सुरेन्द्रनगर, बोटाद, जूनागढ, गीर सोमनाथ, अमरेली, भावनगर, आनंद, वडोदरा, छोटाऊदेपुर, सूरत, तापी, नवसारी, डांग, नर्मदा, भरूच, वलसाड शामिल हैं.
गुजरात में बारिश से लोगों को राहत नहीं मिल रही है. मॉनसून की दस्तक के बाद से ही यहां रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है. अब मौसम विभाग ने गुजरात में अगले पांच दिनों के लिए मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. साइक्लोनिक सर्क्यूलेशन की वजह से मौसम विभाग (IMD) ने गुजरात के सौराष्ट्र, उत्तर गुजरात, मध्य गुजरात और दक्षिण गुजरात के अधिकतर जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है.
इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग की तरफ से गुजरात के सौराष्ट्र, उत्तर और दक्षिण गुजरात में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया. इन क्षेत्रों में बनासकांठा, साबरकांठा, सुरेन्द्रनगर, बोटाद, जूनागढ, गीर सोमनाथ, अमरेली, भावनगर, आनंद, वडोदरा, छोटाऊदेपुर, सूरत, तापी, नवसारी, डांग, नर्मदा, भरूच, वलसाड शामिल है.
कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक
आज इन इलाकों में बारिश के आसार
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










