
Gujarat Election 2022: सूरत की कतारगाम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे 'आप' प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया
AajTak
गुजरात में दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं. अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट में लिखा है, ''राजनीति में युवाओं की भागीदारी जरूरी है. गुजरात में हमारे प्रदेश अध्यक्ष एवं लोकप्रिय युवा गोपाल इटालिया को सूरत की कतारगाम विधानसभा से और प्रदेश महामंत्री मनोज सोरठिया को करंज विधानसभा से गुजरात की जनता चुनाव लड़ाएगी. दोनों युवाओं को मैं शुभकामनाएं देता हूं.''
Gujarat Election 2022: गुजरात में दिसंबर के पहले सप्ताह में ही विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में वोटिंग होगी. एक दिसंबर और आठ दिसंबर को मतदान होगा. उसके बाद आठ दिसंबर को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे. बीजेपी, आप, कांग्रेस सहित अन्य पार्टियां भी चुनाव मैदान में उतर रही हैं.
आम आदमी पार्टी की ओर से पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री पद के चेहरे का ऐलान कर दिया गया है. इसके अलावा 'आप' की ओर से चुनाव मैदान में उतरने वाले उम्मीदवारों के नामों की भी घोषणा भी कर दी गई है. गुजरात में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रमुख गोपाल इटालिया किस सीट से चुनाव लड़ेंगे. इसका फैसला हो चुका है.
अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर दी जानकारी
'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के ट्वीट कर सीट का ऐलान किया है. प्रदेश प्रमुख गोपाल इटालिया सूरत की कतारगाम सीट से चुनाव लड़ेंगे. वहीं, 'आप' के महामंत्री मनोज सोराठिया सूरत की करंज सीट से चुनावी मैदान में होंगे.
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ''राजनीति में युवाओं की भागीदारी जरूरी है. गुजरात में हमारे प्रदेश अध्यक्ष एवं लोकप्रिय युवा गोपाल इटालिया को सूरत की कतारगाम विधानसभा से और प्रदेश महामंत्री मनोज सोरठिया को करंज विधानसभा से गुजरात की जनता चुनाव लड़ाएगी. दोनों युवाओं को मैं शुभकामनाएं देता हूं.''
अल्पेश कथीरिया और धार्मिक मालविया भी मैदान में

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









