
Gujarat Election 2022: नीझर में दोबारा जीतेगी बीजेपी या कांग्रेस करेगी वापसी! जानिए यहां का सियासी समीकरण
AajTak
Gujarat Election 2022: नीझर तापी जिले की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है. यह विधानसभा सीट आदिवासी बाहुल्य है. इस सीट में पूर्वी क्षेत्र के आदिवासी वोटर सालों से कांग्रेस के साथ रहे हैं. यहां के आदिवासियों के वोट निर्णायक साबित होते हैं. पिछले चुनाव में गुजरात की नीझर विधानसभा सीट से कांग्रेस के सुनीलभाई रतनजीभाई गामीत जीते थे.
आगामी विधानसभा चुनाव के चलते गुजरात का सियासी पारा हाई है. सभी राजनीतिक दल विधानसभावार अपनी रणनीति तैयार कर रहे हैं. इसी बीच आइए जानते हैं नीझर विधानसभा सीट का सियासी समीकरण...
नीझर तापी जिले की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है. यह विधानसभा सीट आदिवासी बाहुल्य है. इस सीट में पूर्वी क्षेत्र के आदिवासी वोटर सालों से कांग्रेस के साथ रहे हैं. यहां के आदिवासियों के वोट निर्णायक साबित होते हैं.
पिछले चुनाव में गुजरात की नीझर विधानसभा सीट से कांग्रेस के सुनीलभाई रतनजीभाई गामीत जीते थे. उन्हें 1 लाख 6 हजार 234 वोट मिले थे. उन्होंने बीजेपी के कांतिलालभाई रेशमभाई गामित को 23 हजार 129 मतों से हराया था.
पिछले पांच चुनावों पर नजर डालें तो यहां कांग्रेस लगातार तीन बार जीती है. 1998 में यहां से परेश वसावा पहली बार जीते थे. उसके बाद साल 2002 और 2007 में भी वसावा यहां से कांग्रेस के टिकट पर जीते. लेकिन साल 2012 में कांतिलाल गामित ने वसावा को हराया था.
राज्य के चुनावों में आम आदमी पार्टी की एंट्री के बावजूद इस सीट पर कांग्रेस और बीजेपी का सीधा मुकाबला होने की संभावना है. हालांकि, बीटीपी भी अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी और आदिवासी मतों को अपने पक्ष करने की हर संभव कोशिश करेगी. देखना ये होगा कि इसका फायदा किस दल को मिलेगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










