
Gujarat Election: आदिवासी मतदाता किसे देंगे आशीर्वाद! जानिए दाहोद विधानसभा सीट का सियासी समीकरण
AajTak
Gujarat Vidhansabha Election 2022: दाहोद विधानसभा सीट को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है. साल 1968 में हुए चुनावों के बाद से अब तक केवल तीन बार यहां BJP को जीत मिली है. आदिवासी इलाका होने की वजह से भारतीय ट्रायबल पार्टी भी काफी जोर लगा रही है. चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक दलों ने आदिवासी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिशें शुरू कर दी हैं.
गुजरात के आगामी सियासी समर को देखते हुए आज हम आपको बताने जा रहे हैं दाहोद विधानसभा सीट के बारे में. यह क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य है. इस सीट पर बीजेपी या कांग्रेस ही नहीं बल्कि भारतीय ट्रायबल पार्टी (BTP) भी निर्णायक भूमिका निभाती है. चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक दलों ने आदिवासी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिशें शुरू कर दी हैं. इस सीट पर कांग्रेस का वर्चस्व रहा है. इस क्षेत्र में 2 लाख 44 हजार 614 मतदाता हैं. इसमें ST सबसे ज्यादा 70 प्रतिशत और SC 2.68 प्रतिशत है.
क्षेत्र का सियासी समीकरण यह क्षेत्र कांग्रेस का गढ़ माना जाता है. साल 1968 में हुए चुनावों के बाद से अब तक केवल तीन बार यहां बीजेपी को जीत मिली है. आदिवासी इलाका होने की वजह से भारतीय ट्रायबल पार्टी भी काफी जोर लगा रही है और वह निर्णायक भूमिका में नजर आ रही है.
क्षेत्र के लोगों की समस्याएं यह क्षेत्र कुदरती सौंदर्य से भरपूर है. कई इलाके जंगल में पड़ते हैं. इस क्षेत्र में प्राथमिक सुविधाओं की कमी है. किसानों को सिंचाई का पानी मिलने में दिक्कत होती है. इसके अलावा रोजगार की समस्या काफी बड़ी है. लोगों को रोजी-रोटी कमाने के लिए अपने गांव छोड़ने पड़ रहे हैं. इस इलाके में शिक्षण क्षेत्र में भी कुछ ज्यादा काम नहीं हुआ है. इलाके के लोग मेडिकल कॉलेज की भी मांग कर रहे हैं.
आदिवासियों को मनाने में जुटी बीजेपी यह सीट पाने के लिए बीजेपी ने कड़ी मेहनत शुरू कर दी है. कुछ दिन पहले ही इस क्षेत्र में 22 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और उद्घाटन वेदप्रधान के हाथों हुआ है. दूसरी ओर कांग्रेस अपनी सीट बचने के लिए काफी मशक्कत कर रही है. आम आदमी पार्टी और बीटीपी भी चुनावी रण जीतने के लिए आदिवासियों को अपनी ओर खींचने के प्रयास कर रही है.
पिछले चुनाव का परिणाम कांग्रेस: वजेसिंह पांडा को 79 हजार 850 वोट मिले बीजेपी: किशोरी कानायालाल को 64 हजार 347 वोट मिले

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










