
Gujarat Assembly Elections: BJP की दूसरी लिस्ट जारी, अब तक 166 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान
AajTak
गुजरात की सत्ता पर 27 साल से काबिज भारतीय जनता पार्टी ने छह उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है. इस सूची के साथ ही बीजेपी अब तक 166 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है. बीजेपी ने 16 सीटों पर अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं.
गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए सियासी दलों का अभियान अब जोर पकड़ रहा है. पहले चरण के लिए जारी नामांकन की प्रक्रिया के बीच राजनीतिक दलों की ओर से उम्मीदवार घोषित किए जाने का सिलसिला भी जारी है. 27 साल से सूबे की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने गुजरात चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है.
बीजेपी की ओर से गुजरात चुनाव को लेकर जारी की गई उम्मीदवारों की दूसरी सूची में छह सीटों से उम्मीदवार घोषित किए गए हैं. बीजेपी ने धोराजी, खंभालिया, कुतियाना, भावनगर पूर्व, अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित डेडियापाड़ा और चोर्यासी विधानसभा सीट से अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. बीजेपी ने धोराजी सीट से महेंद्रभाई पाडलिया को टिकट दिया है.
सत्ताधारी दल ने खंभालिया से मूलुभाई बेरा, कुतियाना से ढेलिबेन मालदेभाई ओडेदरा, भावनगर पूर्व से सेजल राजीव कुमार पांड्या और डेडियापाड़ा सुरक्षित सीट से हितेश देवजी वसावा को उम्मीदवार बनाया है. बीजेपी ने चोर्यासी विधानसभा सीट से संदीप देसाई पर दांव लगाया है. गुजरात चुनाव के लिए बीजेपी अब तक 166 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है.
पहली सूची में थे 160 उम्मीदवारों के नाम
बीजेपी ने दो दिन पहले ही उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी. बीजेपी की ओर से जारी उम्मीदवारों की पहली सूची में 160 उम्मीदवारों के नाम थे. बीजेपी की पहली लिस्ट में घाटलोदिया सीट से उम्मीदवार का भी ऐलान किया गया था. पार्टी ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को घाटलोदिया विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है.
1 और 5 दिसंबर को होना है मतदान

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










