
Gujarat Assembly Elections: कभी छोटू वसावा के संग लड़ी चुनावी जंग, अब 'अपने' ही देंगे BTP को टक्कर?
AajTak
गुजरात में विधानसभा चुनाव की जंग जीतने के लिए सभी दल दमखम लगा रहे हैं. लेकिन भारतीय ट्राइबल पार्टी के छोटू वसावा की लड़ाई किसी और से नहीं, बल्कि अपने ही लोगों से होगी. दरअसल, प्रफुल्ल वसावा और चैतर वसावा लंबे समय तक बीटीपी में रहे और छोटू वसावा के साथ आदिवासियों के हक की आवाज बुलंद करते रहे, लेकिन अब इन दोनों नेताओं ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है.
गुजरात में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है. सभी नेता अपने गुणा-भाग में लगे हुए हैं. वहीं, भारतीय ट्राइबल पार्टी के नेता छोटू वसावा की लड़ाई इस बार बीजेपी से नहीं, बल्कि अपनों से ही होगी. क्योंकि एक समय उन्हीं के शागिर्द रहे 2 लोगों को आम आदमी पार्टी ने टिकट दे दिया है. अब ये दोनों कैंडिडेट बीटीपी के सामने चुनाव लड़ेंगे.
गुजरात में विधानसभा इलेक्शन जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं. वैसे-वैसे कई बदलाव और कई नए गठजोड़ भी देखने को मिल रहे हैं. गुजरात में आदिवासी मुद्दों को लेकर लड़ने वाले BTP के नेता छोटू वसावा अपनी झगड़िया सीट से चुनाव लड़ेंगे. उनकी लड़ाई का केंद्र आदिवासियों के मुद्दे हैं. क्योंकि वह लंबे समय तक इस मुद्दे पर आवाज उठाते रहे हैं. साथ ही वह आदिवासियों के बड़े नेताओं में से एक हैं.
भारतीय ट्राइबल पार्टी (BTP) को इस बार गुजरात के विधानसभा चुनाव में अपनों को ही टक्कर देनी होगी. क्योंकि BTP के एक समय के कद्दावर युवा नेता कहे जाने वाले डॉ. प्रफुल्ल वसावा और चैतर वसवा आज आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे.
प्रफुल्ल वसावा कई साल तक बीटीपी से जुड़े रहे हैं. उन्होंने लंबे समय तक छोटू वसावा और महेश बसावा के साथ राजनीति की है. साथ ही उन्होंने भीलीस्थान टाइगर सेना भी बनाई थी और स्थानीय आदिवासियों को मिलाकर केवडिया बचाओ आंदोलन समिति बनाई थी. जिसके जरिए उन्होंने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के इलाके के आदिवासी समाज के मुद्दों को लेकर आवाज उठाई.
प्रफुल्ल वसावा पहले भारतीय ट्राइबल पार्टी के साथ रहे, लेकिन उन्होंने अब आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है. वह नांदोद विधानसभा से AAP की टिकट पर चुनावी मैदान में उतर रहे हैं.
वहीं, बीटीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश भाई वसावा डेडियापाड़ा से विधायक हैं. उनकी जीत में पिछली बार चैतर वसावा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. चैतर ने आदिवासियों के मुद्दों को लेकर कई आंदोलन किए हैं. साथ ही वह काफी समय से बीटीपी से जुड़े हुए थे. इतना ही नहीं, उन्हें छोटू वसावा के पुत्र महेश वसावा का राइट हैंड भी कहा जाता था. लेकिन टिकट के बंटवारे को लेकर चैतर वसावा बीटीपी छोड़कर AAP में शामिल हो गए थे. केजरीवाल ने चैतर को डेडियापाडा से कैंडिडेट बनाया है.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








