
Gujarat: सूरत के कपड़ा मिल में बन रही BJP की भगवा टोपी, PM मोदी के पहनने के बाद डिमांड और बढ़ी
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में रोड शो के दौरान खास भगवा टोपी पहनी थी, उसे अब सभी पार्टी सांसद पहनेंगे. यह टोपी गुजरात के सूरत में बनाई जा रही हैं. खास बात यह है कि इस टोपी को पहनने से सिर पर पसीना नहीं आता.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों गुजरात के अहमदाबाद में रोड शो किया था. उस दौरान उन्होंने अपने सिर पर एक अलग प्रकार की भगवा टोपी पहनी हुई थी. यह खास भगवा टोपी सूरत के एक कपड़ा मिल में तैयार की गई है. भारतीय जनता पार्टी के लिए भगवा टोपी बनाने वाले सूरत के कपड़ा मिल मालिक संजय सरावगी ने बताया कि उनकी बनाई गई खास टोपी गुजरात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने प्रधानमंत्री मोदी तक पहुंचाई थी.
गुजरात की आर्थिक राजधानी सूरत को टेक्सटाइल नगरी भी कहा जाता है. यहां बनने वाली साड़ियां और अन्य प्रकार के कपड़े देश और दुनियाभर में भेजे जाते हैं. सूरत के कपड़ा कारोबारी संजय सरावगी भी साड़ी निर्माता हैं और लक्ष्मीपति साड़ी ग्रुप के मालिक हैं. साड़ी के साथ-साथ संजय सरावगी के कपड़ा मिल में इन दिनों भगवा टोपी को बनाने का काम चल रहा है. मिल के कर्मचारी दिन रात भाजपा के किए भगवा टोपी बनाने के काम में जुटे हैं.
टोपी तैयार करने वाले लक्ष्मीपति ग्रुप के चेयरमेन संजय सरावगी ने बताया, इस तरह टोपी तैयार करने का आइडिया उन्हें गुजरात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने दिया था और उन्हीं के जरिए उनके द्वारा बनाई गई टोपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक अहमदाबाद रोड शो के दौरान पहुंची थी. उनकी फैक्ट्री में बनाई गई टोपी प्रधानमंत्री ने पहनी यह उनके लिए गर्व की बात है.
भाजपा की इस भगवा टोपी बनाने वाले संजय सरावगी ने बताया कि इस टोपी को तैयार के लिए विशेष कपड़ा इस्तेमाल किया है और केमिकल का प्रयोग कर उस कपड़े को भगवा रंग का बनाया जाता है. इस टोपी की खासियत भी ये है कि इसको पहनने के बाद सिर में पसीना नहीं आएगा और इसे आसानी से पहना जा सकता है. भगवा टोपी पर गुजराती और हिंदी भाषा में 'भाजपा' लिखा गया है और कमल का फूल भी छपा है.
गुजराती भाषा वाली टोपियां गुजरात में पहनी जाएंगी जबकि हिंदी भाषा वाली टोपियों को देशभर के भाजपा के सांसदों के लिए तैयार किया गया है. गुजरात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने देश के भाजपा सांसदों तक टोपियां पहुंचा भी दी हैं. टोपी बनाने वाले संजय सरावगी ने बताया कि फिलहाल सीआर पाटिल के कहने पर टोपियां तैयार की हैं. यदि कमर्शियल ऑर्डर मिलेंगे, और बीजेपी नेता टोपियां बनाने को कहेंगे तो जरूर बनाएंगे.
गौरतलब है कि अहमदाबाद में रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य नेताओं ने टोपी पहनी थी. उसके बाद पार्टी के कार्यक्रमों के इस टोपी को भाजपा कार्यकर्ता पहने नज़र आ रहे हैं. अब इसी साल गुजरात में विधानसभा चुनाव भी होने होने हैं, इसलिए संभावना है कि चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा इन टोपियों का इस्तेमाल जमकर करेगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










