
Gujarat: विदेशी कार-घड़ी पहनकर जनता को स्वदेशी का पाठ! AAP का बीजेपी पर तीखा हमला
AajTak
गुजरात के AAP प्रदेश अध्यक्ष इशुदान गढ़वी ने बीजेपी की स्वदेशी मुहिम पर तीखा हमला किया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और बीजेपी नेता विदेशी कार-घड़ी, अमेरिका का फ़ोन और विदेशी विमान इस्तेमाल कर रहे हैं, जबकि जनता से स्वदेशी अपनाने की अपील की जा रही है. उन्होंने जीएसटी और सरकार की नीतियों पर भी कड़ी आलोचना की.
आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष इशुदान गढ़वी ने बीजेपी द्वारा आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की मुहिम पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी हाल ही में अहमदाबाद के निकोल में आए थे, उस समय जिस कार में उन्होंने यात्रा की वह विदेशी थी. साथ ही उन्होंने सुजुकी के प्लांट का दौरा किया, जो विदेशी कंपनी की है. गढ़वी ने सवाल उठाया कि बीजेपी नेता स्विट्जरलैंड की घड़ी, जर्मनी की कार, अमेरिका का फ़ोन और विदेशी विमान-शूट बूट इस्तेमाल करते हैं और आम जनता से स्वदेशी अपनाने की अपील की जा रही है.
इशुदान गढ़वी ने कहा कि सरकार स्वदेशी की नौटंकी बंद करें. उन्होंने जीएसटी लागू होने के 8 साल का आंकड़ा साझा किया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि 127 लाख करोड़ रुपये में से 80 लाख करोड़ सीधे गरीबों से वसूले गए, जबकि अमीरों से केवल 4 लाख करोड़ की वसूली हुई. उन्होंने बताया कि साल 2024-25 में जनता से 22.88 लाख करोड़ रुपये टैक्स के रूप में वसूले गए. जीएसटी में हाल ही में की गई कटौती से जनता को अनुमानित 48 हजार करोड़ रुपये की राहत मिलेगी, यानी प्रति माह 157 रुपये प्रति व्यक्ति लाभ.
यह भी पढ़ें: मेक इन इंडिया में 'मेक फॉर द वर्ल्ड' की शुरुआत है... मारुति सुजुकी EV यूनिट के उद्घाटन पर बोले PM मोदी
गढ़वी ने कहा कि यदि सरकार वास्तव में स्वदेशी को बढ़ावा देना चाहती है तो पहले पीएम और बीजेपी नेताओं को खुद स्वदेशी वस्तुओं का इस्तेमाल करना चाहिए, उसके बाद जनता से ऐसा करने की अपील करनी चाहिए. उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के उपवास का उदाहरण देते हुए कहा कि शास्त्री ने पहले खुद उपवास किया और फिर देश को अनाज इम्पोर्ट कम करने का संदेश दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने देशवासियों के लिए कुछ नहीं किया, बल्कि केवल लोकप्रियता बनाए रखने के लिए जीएसटी में कटौती की.
उन्होंने कहा कि देश में कपास और अन्य कृषि उत्पादों का आयात बढ़ा है, जिससे किसानों की आय कम हुई और महंगाई बढ़ी है. पाकिस्तान के साथ युद्ध और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं में प्रधानमंत्री की लोकप्रियता घट गई है. गढ़वी ने आरोप लगाया कि पीएम ने पाकिस्तान के मामले में विदेशी दबाव में आकर निर्णायक कार्रवाई नहीं की.
स्वदेशी मुहिम केवल जनता को गुमराह करने की नीति

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








