
Gujarat: नागदेवता मंदिर के पुजारी ने गोली मारकर किया सुसाइड, महिलाओं ने ऑडियो-वीडियो किए थे वायरल
AajTak
जूनागढ़ के पास स्थित नागदेवता मंदिर के पुजारी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घटना के कुछ घंटे पहले ही पुजारी का शराब पीने वाला वीडियो वायरल हुआ था. कुछ ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें दो महिलाएं पुजारी द्वारा उन पर अवैध संबंध बनाने को लेकर दबाव बनाने की बात कह रही थीं.
गुजरात (Gujarat) के जूनागढ़ (Junagad) में मंदिर के पुजारी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. मंगलवार सुबह ही पुजारी से जुड़े कुछ ऑडियो, वीडियो और वॉट्सऐप चैट वायरल हुए थे. इसके बाद करीब 11 बजे उसने सुसाइड कर लिया.
वायरल वीडियो में पुजारी शराब का सेवन करता नजर आ रहा था. जो ऑडियो पुजारी के बताए जा रहे हैं, उनमें वह अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता सुनाई दे रहा था. यह भी कहा गया कि यह सब महिलाओं ने वायरल किया है, वह पहले से ही मंदिर आती-जाती रहती थीं और पुजारी के संपर्क में थी.
महिलाओं की शादी हो चुकी है फिर भी पुजारी उन पर अवैध संबंध बनाने का दबाव बना रहा था. ऑडियो, वीडियो और वॉट्सऐप चैट वायरल होने के बाद बदनामी के डर से पुजारी ने सुसाइड कर लिया. वहीं, इस मामले में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.
खेतला दादा नागदेवता मंदिर का पुजारी था राजभारती
आत्महत्या करने वाले पुजारी का नाम राजभारती है. वह जूनागढ़ के पास स्थित खेतला दादा नागदेवता मंदिर में पूजा-पाठ करता था. मंगलवार सुबह जो वीडियो वायरल हुए थे, उनमें राजभारती शराब का सेवन करता दिख रहा था.
पुजारी के अलावा दो महिलाओं के ऑडियो भी सामने आए हैं. इनमें एक महिला यह कहती हुई सुनाई दे रही है कि पुजारी उस पर शादी के बाद भी अवैध संबंध बनाने का दबाव बना रहा है.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








