
Gujarat: ड्रग्स के खिलाफ जारी है BSF का अभियान, गुजरात तट से मादक पदार्थों के 10 पैकेट बरामद
AajTak
बीएसएफ ने इस संबंध में एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि बीएसएफ के एक गश्ती दल ने जखाऊ तट से दूर द्वीप से लगभग 12.40 किलोग्राम वजन के संदिग्ध मादक पदार्थों के 10 पैकेट बरामद किए हैं.
सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने शुक्रवार को गुजरात के कच्छ जिले में जखाऊ तट से दूर एक अलग-थलग द्वीप से संदिग्ध मादक पदार्थों के 10 पैकेट बरामद किए हैं, जिनका वजन 12 किलोग्राम से ज्यादा है. इसके साथ ही सुरक्षा बल ने इस साल जून से अब तक 272 ऐसे पैकेट बरामद किए गए हैं, जिनमें से प्रत्येक का वजन लगभग एक किलोग्राम से ज्यादा था.
बीएसएफ ने इस संबंध में एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि बीएसएफ के एक गश्ती दल ने जखाऊ तट से दूर द्वीप से लगभग 12.40 किलोग्राम वजन के संदिग्ध मादक पदार्थों के 10 पैकेट बरामद किए हैं.
बीएसएफ की तरफ से कहा गया कि जून 2024 से, भुज में जखाऊ तट से दूर अलग-थलग द्वीपों में बीएसएफ के विभिन्न तलाशी अभियानों के परिणामस्वरूप संदिग्ध नशीले पदार्थों के 272 पैकेट बरामद हुए हैं. बरामदगी के चलते बीएसएफ ने जखाऊ से दूरदराज के द्वीपों और खाड़ियों में तलाशी अभियान तेज कर दिया है. इससे पहले, अधिकारियों ने खुलासा किया था कि सुरक्षा एजेंसियों द्वारा पकड़े जाने के डर से अंतरराष्ट्रीय तस्करों द्वारा नशीले पदार्थों के संदिग्ध पैकेट समुद्र में फेंक दिए गए होंगे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










