
Gujarat: गली में मौजूद मासूम को कार ने कुचला, Video देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े
AajTak
घटना सूरत के कतारगाम स्थित एक सोसायटी की है. घटना का जो वीडियो सामने आया है उसमें नजर आ रहा है कि 7 साल का मासूम बच्च घर के बाहर गली में मौजूद है और वह पटाखे फोड़ रहा है. पटाखा जलाने के दौरान वह सड़क पर झुक जाता है. तभी मोड़ से कार आती है और गली में प्रवेश करती है.
गुजरात के सूरत से दिल कंपा देने वाला वीडियो सामने आया है. यहां पर गली में मौजूद बच्चे को कार सवार ने कुचल दिया. इस घटना में 7 साल का मासूम बुरी तरह से घायल हो गया है. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामला सामने आने के बाद पुलिस केस दर्ज किया गया और आरोपी कार चालक को गिरफ्तार किया गया है.
दरअसल, घटना सूरत के कतारगाम स्थित एक सोसायटी की है. घटना का जो वीडियो सामने आया है उसमें नजर आ रहा है कि 7 साल का मासूम बच्च घर के बाहर गली में मौजूद है और वह पटाखे फोड़ रहा है. पटाखा जलाने के दौरान वह सड़क पर झुक जाता है. तभी मोड़ से काले रंग की कार आती है और गली में प्रवेश करती है.
कार चालक को बच्चा नजर नहीं आता और वह उसे रौंदता हुआ आगे निकल जाता है. कार बच्चे के ऊपर गुजर जाती है. मासूम कार से घिसटता जाता है. कार आगे जाकर रुक जाती है लेकिन बच्चे पर उसकी नजर ही नहीं जाती है.
देखें वीडियो...
पैरों पर खड़ा नहीं हो सका मासूम
कार के गुजरने के बाद बुरी तरह से घायल बच्चा सड़क पर ही पड़ा रह जाता है. वह उठने की कोशिश करता है मगर, अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो पाता है. पूरी गली सुनसान सी पड़ी रहती है. कार आगे जाकर रुक भी जाती है, लेकिन कार चालक की भी नजर बच्चे पर नहीं पड़ती है. कुछ समय पर बच्चे के एक्सीडेंट की खबर परिवार को मिलती. मासूम को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वह बुरी तरह से जख्मी हुआ है. उसका इलाज किया जा रहा है.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








