
'GST कटौती का वित्तीय बोझ राज्यों पर...', ममता बनर्जी ने क्रेडिट लेने पर केंद्र को घेरा
AajTak
जीएसटी की नई दरें लागू हो गई हैं. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जीएसटी कट का स्वागत करते हुए क्रेडिट लेने के लिए केंद्र सरकार की आलोचना की है.
केंद्र सरकार की ओर से गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स यानी जीएसटी में किए गए बदलाव लागू हो गए हैं. जीएसटी में रेट कट को केंद्र सरकार दीपावली का उपहार बता रही है. वहीं, विपक्षी दल क्रेडिट लेने के लिए केंद्र को कठघरे में खड़ा कर रहे हैं. अब इसे लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का भी बयान आया है.
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया है कि जीएसटी दरों में कटौती का वित्तीय बोझ केंद्र ने राज्यों पर डाल दिया है और क्रेडिट खुद ले रहा है. सोमवार कोलकाता में एक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने जीएसटी दर में कमी के कदम का स्वागत किया और कहा कि इससे राज्य को करीब 20 हजार करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान होगा, लेकिन इससे आम आदमी को लाभ मिलेगा.
सीएम ममता ने कहा कि वह मैं थी, जिसने लोगों को जीएसटी के अतिरिक्त भार से राहत देने के लिए कहा था और केंद्र को इसका क्रेडिट नहीं लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि जीएसटी में बदलाव पर केंद्र का एक भी पैसा खर्च नहीं होना. सीएम ने कहा कि इस बदलाव से होने वाले राजस्व के नुकसान की भरपाई का रास्ता भी राज्यों को ही खोजना है.
उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार जल्द ही इस संबंध में विज्ञापन देकर जीएसटी में कमी के लिए राज्य का स्टैंड बताएगी. सीएम ने सवालिया लहजे में कहा कि 20 हजार करोड़ रुपये के राजस्व नुकसान के बीच हमें पैसा कैसे मिलेगा? उन्होंने जीएसटी कट का क्रेडिट लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की.
यह भी पढ़ें: हेल्थ लें या टर्म इंश्योरेंस, अब हुए GST फ्री... ₹30000 के प्रीमियम पर सीधे बचेंगे 5400 रुपये
ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई समेत अलग-अलग समुदाय के लोग दुर्गा पूजा के त्योहार में शामिल होते हैं. उन्होंने कहा कि अनेकता में एकता ही हमारी ताकत है. बांग्ला भाषा बोलने वाले मजदूरों के साथ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार वाले कुछ राज्यों में बदसलूकी की घटनाओं का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि हर भाषा से प्यार करती हूं और अपनी भाषा का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










