
Ground Report: हिज्बुल्लाह ने इजरायल पर दागी 5 मिसाइलें, IDF ने यूं कर दिया तबाह
AajTak
इजरायली सेना ने लेबनान की तरफ से दागे गए पांच प्रोजेक्टाइल को सफलतापूर्वक बेअसर कर किया. ये हमले गैलीली क्षेत्र, हाइफा और कार्मेल क्षेत्रों में किए गए थे. अमेरिका इस बीच इजरायल की रक्षा के लिए एक उन्नत मिसाइल डिफेंस सिस्टम भेजने की तैयारी कर रहा है.
लेबनान से हिज्बुल्लाह ने इजरायल पर पांच प्रोजेक्टाइल दागे, जिसे इजरायली सेना ने सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट किया. ये घटना अपर गैलीली, सेंट्रल गैलीली, वेस्टर्न गैलीली, हाइफा, और कार्मेल क्षेत्रों में सुबह 9 बजे हुई. आजतक के गौरव सावंत इजरायल से ग्राउंड रिपोर्ट दे रहे हैं, जिन्होंने बताया कि प्रोजेक्टाइल दागने के साथ ही इन क्षेत्रों में 8.59 से 9.01 बजे तक सायरन भी बजने लगे.
हाल ही में, 1 अक्टूबर को इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह के खिलाफ एक ग्राउंड अटैक शुरू किया था. इस संघर्ष के दौरान दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हवाई और रॉकेट हमले कर रहे हैं. इजरायली हवाई हमलों में लेबनान में मरने वालों की संख्या 2,000 से अधिक हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद हिज्बुल्लाह के लड़ाके इजरायली सैनिकों के साथ लेबनान में टकरा रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Ground Report: इजरायल की बमबारी में विस्थापित लेबनानियों का नहीं कोई बसेरा, ऐसी हालत में रह रहे लोग
इजरायल का मकसद क्या है?
इजरायल का कहना है कि उसका प्रमुख मकसद 60,000 निवासियों की वापसी कराना है जो उत्तरी इजरायल में बमबारी के कारण पलायन कर चुके हैं. इस बीच इजरायली सेना भी लेबनान में हवाई हमले कर रही है. आलम ये है कि इसकी वजह से लेबनान में लाखों लोग बेगर हो चुके हैं. मरने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है. इजरायल पर ईरानी खतरे भी मंडरा रहे हैं, जिससे बचाव के लिए अमेरिका हर संभव कोशिशों में जुटा है.
ईरानी खतरे से निपटने के लिए अमेरिका का समर्थन

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









