
Ground Report: लेबनान की बेका घाटी पर ही क्यों बरस रहे हैं इजरायल के सबसे ज्यादा बम?
AajTak
इजरायल ने लेबनान के दक्षिणी हिस्से में जमीनी कार्रवाई भी शुरू की है. उसका प्रयास लेबनान के अंदरूनी इलाकों में घुसने की है. लेकिन हिज्बुल्लाह से इजरायली सेना को कड़े प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा है.
इजरायल ने अपनी बमबारी का दायरा दक्षिण बेरूत से लेबनान के उत्तर में बढ़ा दिया है. पिछले एक हफ्ते से आईडीएफ ने पूर्वी लेबनान के बेका घाटी को भी निशाना बनाया है. इजरायली सेना यहां हवाई हमलों के साथ आर्टिलरी सेलिंग (तोप से गोले दागना) भी कर रही है. बेका बेरूत से लगभग 30 किमी (19 मील) पूर्व में स्थित है. यह घाटी पश्चिम में माउंट लेबनान और पूर्व में एंटी-लेबनान पहाड़ों के बीच स्थित है.
बेका घाटी औसतन 120 किलोमीटर (75 मील) लंबी और 16 किलोमीटर (9.9 मील) चौड़ी है. लेबनान हिल्स के उस पास इजरायली की उत्तरी सीमा स्थित है. वहां से आईडीएफ लगातार इस इलाके को निशाना बना रहा है. बेका वैली हिज्बुल्लाह की सुरक्षित पनाहगाह मानी जाती है. यहां से सीरिया की सीमा नजदीक है. इजरायली हमले का दबाव बढ़ने पर हिज्बुल्लाह लड़ाके बेका वैली छोड़कर आसानी से सीरिया में प्रवेश कर सकते हैं. इजरायल हिज्बुल्लाह ठिकानों को बेका वैली में हमले कर रहा है.
इजरायल ने लेबनान के दक्षिणी हिस्से में जमीनी कार्रवाई भी शुरू की है. उसका प्रयास लेबनान के अंदरूनी इलाकों में घुसने की है. लेकिन हिज्बुल्लाह से इजरायली सेना को कड़े प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा है. हिज्बुल्लाह के लड़ाके घात लगाकर न सिर्फ रॉकेट हमले कर रहे हैं, बल्कि एंटी-टैंक मिसाइलों का उपयोग भी इजरायली सेना के विरुद्ध कर रहे हैं. इसके अलावा हिज्बुल्लाह ने बारूदी सुरंगे बिछाकर रखी हैं. इस कारण इजरायली सेना को फूंक-फूंककर अपने कदम आगे बढ़ाने पड़ रहे हैं.
इजरायल को आने वाले दिनों में जब तक यह सुनिश्चित नहीं होगा कि हिज्बुल्लाह की ताकत कमजोर पड़ गई है, तब तक वह लेबनान में बहुत ज्यादा अंदर घुसने से हिचकिचाएगा. माना जा रहा है कि इजरायल फिलहाल ईरान के मिसाइल हमलों का जवाब देने की बजाय अपना पूरा ध्यान लेबनान ऑपरेशन पर लगाएगा, जब तक देश के दक्षिणी हिस्से में उसे हिज्बुल्लाह से चुनौती मिल रही है. इजरायल ने बेरूत-दमिश्क राजमार्ग पर हमला करके इसे बेका वैली से काट दिया है. बता दें कि बेका वैली से सीरिया में जाने के लिए इसी राजमार्ग का उपयोग किया जाता है.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.









